Nipah Virus Case: केरल में निपाह वायरस का एक और केस मिला, अब तक राज्य में 5 संक्रमित

एक निजी अस्पताल के 24 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी के निपाह वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही केरल में निपाह वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5 हो गयी है।

केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस कहर बरसा रहा है। बुधवार को एक और मामले की पुष्टि हुई है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने जानकारी देते हुए बताया कि एक निजी अस्पताल के 24 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी के निपाह वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही केरल में निपाह वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5 हो गयी है।

आपको बता दें कि कोझिकोड में वायरस से दो लोगों की मौत के बाद कन्नूर, वायनाड और मलप्पुरम जिले में हाई अलर्ट है। साथ ही 7 ग्राम पंचायतों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। सरकार ने संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए प्रतिबंधों और उपायों की भी घोषणा की। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों में कुछ स्कूलों और कार्यालयों को बंद कर दिया। अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

Kerala News

निपाह वायरस क्या है?
निपाह वायरस, जो ज़ूनोटिक वायरस के समूह से संबंधित है। पहली बार 1999 में सिंगापुर और मलेशिया में सूअरों और लोगों में बीमारी फैलने के बाद खोजा गया था। संक्रमण आम तौर पर फल चमगादड़ों के माध्यम से फैलता है। लेकिन, सूअरों और जानवरों के माध्यम से भी फैल सकता है। यह दूषित भोजन से भी फैल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+