केरल: कॉलेज में लड़कियां नहीं पहन सकती चुस्त जींस और छोटे टॉप
नयी दिल्ली। कॉलेजों में ड्रेस कोड को लेकर कई बार खबरें आती रही हैं। कबी खाप पंचायत की ओर से लड़कियों के कपड़ों पर बैन लगाया जाता है तो कभी स्कूल और कॉलेज लड़कियों के कपड़े पहनने की आजादी पर अपनी रोक लगा देता है। अब केरल के एक कॉलेज ने महिलाओं के खासकर मुस्लिम महिलाओं के चुस्त जींस और शॉर्ट टॉप पर रोक लगा दी है।

केरल के एक मुस्लिम महिला कॉलेज ने चुस्त जींस, छोटे टॉप और लेगिंग पहनने पर रोक लगाते हुए छात्राओं को इसे पहनकर कॉलेज परिसर में ना आने की सलाह दी है। कॉलेज ने यूनीफॉर्म तय करने का फैसला किया है जिसके तहत मुस्लिम छात्राएं ‘नकाब' पहन सकती हैं।
कोझिकोड के नाडाक्कवू स्थित कॉलेज में ड्रेस कोड की शुरुआत 8 जुलाई को होगी। इस ड्रेस कोड के मुताबिक लड़कियों को सलवार, चूड़ीदार, और ओवरकोट पहनना होगा। मुस्लिम छात्राओं को ‘माफ्ता' अथवा हिजाब पहनने की अनुमति दी गई है। कॉलेज प्रसासन की ओर से कहा जा रहा है कि ड्रेस कोड को लड़कियों पर थोपा नहींजाएगा ब्लकि इस बारे में उनसे सलाह ली जा रही है। कॉलेज प्रशासन की माने तो 50 पीसदी लड़कियां ड्रेस कोड के फेवर में हैं।












Click it and Unblock the Notifications