एक्सीडेंट में घायल हुए युवक को एंबुलेंस में ही तोड़ना पड़ा दम, समय पर नहीं खुला था एंबुलेंस का गेट
कोझिकोड, अगस्त 30। किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीज को या फिर दुर्घटना में घायल हुए किसी व्यक्ति को अगर समय पर एंबुलेंस मिल जाए तो उस व्यक्ति के बचने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि केरल के कोझिकोड जिले में एक व्यक्ति की मौत ही एंबुलेंस के कारण हो गई। दरअसल, रोड एक्सीडेंट में घायल हुए एक व्यक्ति को एंबुलेंस में अस्पताल ले जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद एंबुलेंस के दरवाजे में कोई खराबी आ गई, जिसकी वजह से गेट नहीं खुला और पेशेंट की मौत हो गई।

वैन का दरवाजा नहीं खुलने से हुई मौत
यह घटना सोमवार दोपहर के वक्त की है। जिले के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के बाहर काफी देर तक एंबुलेंस के दरवाजे को खोलने के लिए लोग संघर्ष करते रहे, लेकिन जब गेट नहीं खुला तो वैन का दरवाजा तोड़कर पहले गेट खोला गया और उसके बाद मरीज को बाहर लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि वैन के दरवाजे में कोई खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से दरवाजा नहीं खुल सका।
आधा घंटे तक दरवाजे को खोलने की हुई कोशिश
पुलिस ने मृतक की पहचान पास के ही रहने वाले फेरोक के कोयामोन (66) के रूप में की है। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने के बाद एंबुलेंस का दरवाजा करीब आधा घंटे तक जाम रहा था। इसी वजह से घायल व्यक्ति को समय पर इलाज नहीं मिल पाया और उसकी मौत हो गई। घायल मरीज को कैजुअल्टी वॉर्ड में लेकर जाना था।












Click it and Unblock the Notifications