महिला डॉक्‍टर की पेसेंट ने की हत्‍या तो केरल सरकार हुई सख्‍त, हॉस्पिटल सिक्‍योरिटी बिल में करेगी संशोधन

केरल में पिछले दिनों एक महिला डॉक्‍टर की मरीज द्वारा हत्‍या किए जाने के बाद सीएम पिनरई ने आज उच्‍चस्‍तरीय बैठक कर स्‍वास्‍थ कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़ें अहम निर्णय लिए।

kerla cm

केरल में पिछले दिनों डॉक्‍टर वंदना दास की एक मरीज ने हत्या कर दी थी। जिसके बाद केरल की विजयन पिनरई सरकार सजग हो गई है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने गुरुवार को बताया कि उनकी सरकार स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हॉस्पिटल सिक्‍योरिटी बिल में जरूरी संशोधन करेगी। केरल सीएम ने कहा प्रमुख अस्‍पतालों में पुलिस चेक पोस्‍ट स्‍थापित किए जाएंगे।

सीएम पिनराई ने बताया की डॉक्‍टर वंदना दास की एक मरीज द्वारा हत्या के मद्देनजर एक उच्‍च स्‍तरीय बैठक की गई। जिसमें ये निर्णय लिया गया। सीएम ने ये भी बताया कि अगली कैबिनेट बैठक में अध्‍यादेश विधेयक लाया जाएगा।

केरल के कोल्‍लम जिले के सरकारी अस्‍पताल में कार्यरत 23 वर्षीय डॉक्टर वंदना दास की एक मरीज ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति इस 'हिंसक घटना' के आरोप में हिरासत में लिया था।

घटना के बाद सड़कों पर उतर आए थे डॉक्‍टर

बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद डॉक्टर वंदना के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के लिए जनता के लिए बड़ी संख्‍या में लोग जुटे थे। इसके बाद प्राइवेट और सरकारी अस्‍पतालों के डॉक्‍टरों और स्‍वास्‍थकर्मियों ने हड़ताल कर दी थी। सरकारी डॉक्टरों ने काम का बहिष्कार करते हुए सड़क पर उतर आए और उन्‍होंने स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के पर्याप्‍त इंतजार करने की मांग की थी। वहीं केरल गवर्नमेंट मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी घोषणा की कि वे गुरुवार को भी आपात स्थिति को छोड़कर राज्य में ड्यूटी का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया था।

जानें कैसे और कहां मरीज ने डॉक्‍टर की हत्‍या की

कोल्लम जिले के कोट्टारक्करा सरकारी तालुक अस्पताल में एक हाउस सर्जन के पद पर डॉक्‍टर वंदना तैनान थी। बुधवार को ये घटना घटी जब 42 वर्षीय स्कूल शिक्षक को जब अस्‍पताल में पुलिस इलाज के लिए लाई थी डॉक्टर वंदना दास उसके घाव की मरहम-पट्टी के लिए एक कमरे में ले जाने के बाद हमलावर ने कैंची से उन पर कई वार किए और 23 वर्षीय डॉक्टर की चाकू मार कर हत्या कर दी। इलाज के लिए तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी।

Recommended Video

    कैसे बदला जाता है धर्म, क्या है Legal और Religious तरीका ? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+