केरल के पूर्व मुख्य सचिव से NIA ने की 9 घंटे पूछताछ, आज भी जारी रहेगा सवालों का सिलसिला

नई दिल्ली। केरल में गोल्ड स्मगलिंग मामले में प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एम शिवशंकर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गोल्ड स्मगलिंग मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने सोमवार को एम शिवशंकर के 9 घंटे तक पूछताछ की। कोच्ची स्थित एनआईए के दफ्तर में शिवशंकर से 9 घंटे क पूछताछ हुई। जानकारी के अनुसार आज भी उनसे पूछताछ जारी रहेगी। बता दें कि आरोप है कि केरल में एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय से फोन किया गया था। यही नहीं इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश के करीबी माने जाते हैं। इससे पहले भी मुख्य सचिव से 15 जुलाई को लंबी पूछताछ की गई थी।

kerala

बता दें कि शिवशंकर मुख्यमंत्री पीनारयी विजयन के काफी करीबी माने जाते थे, लेकिन केरल गोल्ड स्मगलिंग के के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें उनके पद से हटा दिया था। हालांकि मुख्यमंत्री ने कहा था कि उनके खिलाफ फिलहाल किसी भी तरह के कोई सबूत नहीं हैं। आरोप है कि शिवशंकर गोल्ड स्मगलिंग केस की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश के करीबी हैं। स्वप्ना सुरेश जोकि यूएई काउंसलेट की पूर्व कर्मचारी रह चुकी हैं और केरल सरकार के एक प्रोजेक्ट में भी काम कर चुकी हैं। लेकिन इस मामले के सामने आने के बाद उन्हें इस प्रोजेक्ट से हटा दिया गया। बता दें कि इस मामले की जांच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एनआईए को दे दी है। इस पूरे मामले में केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने साफ तौर पर कहा है कि अगर जांच एजेंसी को मुख्यमंत्री कार्यालय की भी जांच करनी पड़े तो हम उसमे सहयोग करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+