Kerala Gold Smuggling: मुख्य आरोपी स्वप्ना और संदीप नायर गिरफ्तार, आज NIA कोर्ट में होगी पेशी
बेंगलुरु। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पिछले रविवार को अधिकारियों ने एयर कार्गो के जरिए पहुंचे सामान में 30 किलोग्राम से अधिक सोना बरामद किया था। इसके तार यूएई के महावाणिज्य दूतावास से संबंधित एक राजनयिक खेप से जुड़े हुए थे। शनिवार को मामले में एनआईए को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। इस दौरान बेंगलुरु से मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर को गिरफ्तार किया गया। दोनों को ही रविवार को कोच्चि स्थित एनआईए कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Recommended Video

दरअसल NIA ने इस मामले में स्वप्ना सुरेश सहित चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। स्वप्ना मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के अब हटाए जा चुके सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर की करीबी हैं। स्वप्ना का कहना था कि गोल्ड स्मगलिंग से उसका कोई लेना-देना नहीं है और वह मामले में बेवजह "मीडिया ट्रायल" का सामना कर रही हैं।
क्या है पूरा मामला?
पांच जुलाई को तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर यूएई से आया एक डिप्लोमेटिक सामान पकड़ा। विदेश मंत्रालय से अनुमति लेने के बाद यूएई वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों की मौजूदगी में जब उसे खोला गया, तो उसमें घरेलू इस्तेमाल की कई चीजों में भरा हुआ 30 किलो सोना मिला। इसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications