फोटो और Videos: केरल में जलप्रलय, 2.23 लाख बेघर, एक ही दिन में 106 लोगों की मौत

नई दिल्ली। केरल में बाढ़ की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। राज्य के 870 बांधों को खोल दिया गया है, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि पिछले 100 सालों में ऐसी बाढ़ नहीं आई। लोगों के घर जलमग्न हो गए हैं। बाढ़ से मरने वालों की तादात 324 को पार कर चुकी हैं। एक हफ्ते के भीतर 173 लोगों की जानें चली गई। केरल पर कुदरत का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बाढ़ प्रभावित केरल में गुरुवार से शुक्रवार तक एक ही दिन में मरने वालों की तादात 106 थी वहीं शुक्रवार को बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से मरने वालों की संख्या 173 हो गई।

केरल पर कुदरत का कहर

केरल पर कुदरत का कहर

केरल में बाढ़ की स्थिति बिगड़ती जा रही है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया कि 4 जिलों में बाढ़ की स्थिति बेहद खतरनाक है। इन जिलों में अलाप्पुझा, एर्नाकुलम, पथनमतित्ता और त्रिशूर शामिल हैं। पंपा, पेरियार और चालाकुडी नदियां राज्य में जलप्रलय मचा रही हैं। अब तक केरल को इस बाढ़ के चलते 8000 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। केरल की स्थिति का जायदा लेने खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंचें। आज पीएम केरल के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा करेंगे।

 2.23 लाख लोग राहत शिविरों में

2.23 लाख लोग राहत शिविरों में

केरल में बचाव कार्य में लगे सेना के अधिकारी ब्रिगेडियर अरुण ने जानकारी दी कि बाढ़ से प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद के लिए 700 जवान और स्पेशलाइज्ड इंजीनियरिंग टास्क फोर्स बचाव कार्य में जुटे हैं। सेना, वायुसेना, नौसेना, इंडियन कोस्टगार्ड और NDRF की टीमें लोगों को बचाने के काम में जुटे हैं। पिछले 9 दिनों में 5000 लोगों को बचाया गया है। वहीं 50 हजार परिवारों के करीब 2.23 लाख लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है। राज्स में 1568 राहत शिविर बनाए गए हैं।

 लोगों से मदद की अपील

लोगों से मदद की अपील

केरल में बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने लोगों से अपील की है। donation.cmdrf.kerala.gov.in के जरिए कोई भी बाढ़ पीड़ितों की मदद कर सकता है। आप भी अपनी मदद केरल के बाढ़ प्रभावित लोगों तक पहुंचा सकते हैं। केरल के मुख्यमंत्री की अपील के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने केरल को 10-10 करोड़ रुपए की मदद की घोषणा की, जबकि तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर ने भी 25 करोड़ रुपयों की मदद का ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+