Kerala flood Live: अब तक 357 लोगों की मौत, 11 जिलों में रेड अलर्ट

इडुक्की। केरल सदी की सबसे भयावह त्रासदी का सामना कर रहा है। इस राज्य में बाढ़ और बारिश से भारी तबाही मचाई है। हजारों घर पानी में डूबे हुए हैं, और बड़ी संख्या में लोगों के घर पानी में बह गए हैं। केरल में 80 हजार से अधिक लोगों को अब तक बचाया जा चुका है और 2.23 लाख लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है। पूरे राज्स में 1568 राहत शिविर बनाए गए हैं। वहीं नेवी और एनडीआरएफ की टीम राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है। बाढ़ प्रभावित केरल में गुरुवार से शुक्रवार को एक ही दिन में मरने वालों की तादात 106 थी। वहीं अब तक बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से मरने वालों की संख्या 324 हो गई है। पीएम मोदी ने शनिवार को केरल के बाढ़ प्रभावित इलाकों का सर्वेक्षण भी किया और 500 करोड़ की तत्काल मदद की घोषणा की।

kerala flood: 106 died in a day in state, massive air rescue operation on

केरल में हाहाकार, पल-पल की अपडेट

LIVE Feed
Aug 18, 2018, 11:59 PM IST

केरला के नेल्लियापैठी में लैंडस्लाइड में 35 लोगों को बचाक और उन्हें नेम्मारा के सरकारी स्कूल में रखा गया है।
Aug 18, 2018, 9:30 PM IST

केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राजस्थान सरकार ने डोनेट किए 10 करोड़ रुपये।
Aug 18, 2018, 9:29 PM IST

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राजस्थान सरकार ने डोनेट किए 10 करोड़ रुपये।
https://hindi.oneindia.com/news/india/kerala-flood-heavy-rains-idukki-dam-kochi-airport-periyar-river-red-alert-live-updates-468943.html
Aug 18, 2018, 8:11 PM IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 1 महीने का वेतन दान किया।
Aug 18, 2018, 8:10 PM IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बाढ़ प्रभावित केरल के लिए 5 करोड़ रुपये की घोषणा की।
Aug 18, 2018, 7:58 PM IST

एयर इंडिया के बोइंग 787 और एयरबस 320 के इंडियन कमर्शियल पायलट एसोसिएशन ने केरल में चल रहे राहत एवं बचाव कार्य में बिना पेमेंट के सहयोग करने की पेशकश की।
Aug 18, 2018, 7:43 PM IST

केरलः सेना ने अलप्पुझा के चेंगानूर में हेलिकॉप्टर से खाने के पैकेट गिराए।
Aug 18, 2018, 7:42 PM IST

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बाढ़ प्रभावित केरल के लिए 5 करोड़ रुपये की घोषणा की।
Aug 18, 2018, 5:39 PM IST

केरल में मदद के लिए लिए ओडिशा ने 240 दमकल कर्मियों को भेजा।
Aug 18, 2018, 5:37 PM IST

कोई राज्य सरकार, एजेंसी, पीएसयू कंपनी, सरकारी संस्था केरल के लिए मदद भेजेगी तो रेलवे उससे किराया नहीं लेगा: पीयूष गोयल
Aug 18, 2018, 5:37 PM IST

हम केरल को लोगों के लिए चिंतित हैं, उनकी मदद के लिए हम हर संभव मदद की कोशिश करेंगे: पीयूष गोयल
Aug 18, 2018, 5:34 PM IST

कांग्रेस के सभी सांसद,विधायक और विधान पार्षद अपनी एक महीने की सैलरी केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान करेंगे।
Aug 18, 2018, 5:33 PM IST

मध्य प्रदेश सरकार ने केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10 करोड़ रुपये का फंड जारी किया।
Aug 18, 2018, 4:35 PM IST

यूपी सरकार ने बाढ़ प्रभावित केरल के लिए 15 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की, बाढ़ के कारण केरल में हुई है भयंकर तबाही
Aug 18, 2018, 4:32 PM IST

दूध, चीनी, बिस्कुट आदि पंजाब से केरल भेजे जा रहे हैं, बाढ़ प्रभावित केरल की मदद को कई राज्य आए आगे
Aug 18, 2018, 4:32 PM IST

एक लाख खाने के पैकेट, पीने का पानी, दूध, चीनी, बिस्कुट आदि पंजाब से केरल भेजे जा रहे हैं, बाढ़ प्रभावित केरल की मदद को कई राज्य आए आगे
Aug 18, 2018, 3:59 PM IST

एनडीआरएफ की टीमों ने 194 लोगों को बचाया है और 10,467 लोगों को बाहर निकाला है जबकि 159 लोगों को अस्पताल पहुंचाया है। त्रिशूर में 15 टीमें, पठानमथिट्टा में 13, आलपुझा में 11, एर्नाकुलम में 5, इडुक्की में 4, मलप्पुरम में 3 और वायनाड और कोझिकोड में 2 टीमें बचाव कार्य में जुटी
Aug 18, 2018, 3:44 PM IST

छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने केरल के सीएम विजयन से बात की और हर संभव मदद की पेशकश की
Aug 18, 2018, 3:36 PM IST

गुजरात सरकार ने बाढ़ प्रभावित केरल के लिए 10 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की, बाढ़ के कारण केरल में हुई है भयंकर तबाही
Aug 18, 2018, 3:35 PM IST

बाढ़ प्रभावित केरल की मदद के लिए महाराष्ट्र सरकार ने 20 करोड़ की तत्काल मदद का किया ऐलान
Aug 18, 2018, 3:16 PM IST

झारखंड सरकार ने बाढ़ प्रभावित केरल के लिए 5 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की।
Aug 18, 2018, 2:21 PM IST

केरल में 2000 से 3000 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ, कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि केरल की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए: रणदीप सुरजेवाला
Aug 18, 2018, 2:07 PM IST

हरियाणा सरकार ने बाढ़ प्रभावित केरल के लिए 10 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की
Aug 18, 2018, 2:06 PM IST

तिरुवनंतपुरम में सेना का विशेष एयरक्राफ्ट खाद्य सामग्री लेकर पहुंचा
Aug 18, 2018, 2:04 PM IST

चेंगान्नुर में पानी में डूबे घर, लोगों को हो रही काफी परेशानियां
Aug 18, 2018, 1:58 PM IST

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने मुख्यमंत्री राहत निधि से बाढ़ प्रभावित केरल के लिए 5 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की। उन्होंने नौकाओं के साथ 245 अग्निशमन कर्मियों को राहत कार्यों के लिए केरल भेजने की भी घोषणा की
Aug 18, 2018, 1:56 PM IST

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत निधि से बाढ़ प्रभावित केरल के लिए 10 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की
Aug 18, 2018, 1:34 PM IST

प्रधानमंत्री ने बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए हवाई सर्वेक्षण किया। खराब मौसम के कारण हमारा हेलीकॉप्टर कुछ स्थानों पर नहीं जा सका। उन्होंने 500 करोड़ रुपये के साथ-साथ हर संभव मदद की घोषणा की, हमने उनका आभार व्यक्त किया है। साथ ही और अधिक हेलीकॉप्टर और नौकाओं की मांग की: सीएम विजयन
Aug 18, 2018, 1:18 PM IST

केरल में बाढ़ के कारण भारी तबाही, हजारों एकड़ में फैली फसलें पानी में डूबी, किसानों को हुआ बड़ा नुकसान
Aug 18, 2018, 1:00 PM IST

8 प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ की 58 टीमें तैनात, 170 लोगों को बचाया गया और 12000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया, यदि आवश्यक हुआ तो अधिक टीमें तैनात की जाएंगी: संजय कुमार, डीजी, एनडीआरएफ
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+