Kerala Election Result 2026: केरल में कैसे ढहा लेफ्ट का अभेद्य किला? UDF के कमबैक और LDF के हार के बड़े कारण?

Kerala Election Results 2026: केरल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की पारंपरिक राजनीति को एक बार फिर उसी पुराने पैटर्न पर ला खड़ा किया है, जहां हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन होता है। इस बार भी सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) को बड़ा झटका लगा है, जबकि कांग्रेस नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) शानदार वापसी करता नजर आ रहा है। वहीं, तमाम कोशिशों के बावजूद BJP (NDA) केरल में निर्णायक बढ़त हासिल करने में नाकाम रही।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, जिन्होंने 2021 में इस रिवाज को तोड़कर इतिहास रचा था, इस बार अपनी सत्ता बचाने में नाकाम रहे हैं। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने एक बड़ी और निर्णायक जीत हासिल की है।

kerala-election-results-2026-aanalysis

कर्नाटक और तेलंगाना के बाद अब केरल में भी कांग्रेस की वापसी ने दक्षिण भारत में पार्टी को नई जान दे दी है। लेकिन आखिर वो क्या वजहें रहीं जिन्होंने एलडीएफ (LDF) के मज़बूत किले को ढहा दिया? आइए समझते हैं इस चुनावी बदलाव के पीछे के मुख्य कारण।

UDF Comeback Kerala: नई ऊर्जा और 'फ्रेश फेस' रणनीति बनी UDF का मास्टरस्ट्रोक

कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ की जीत का सबसे बड़ा कारण उनकी साहसिक उम्मीदवार चयन प्रक्रिया रही। एंटी-इंकम्बेंसी (सत्ता विरोधी लहर) को मात देने के लिए यूडीएफ ने रणनीतिक तौर पर 99 सीटों पर नए चेहरे उतारे। गठबंधन ने केवल 27 मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट दिया, जबकि 14 के टिकट काट दिए गए।

इस 'फ्रेश कैंडिडेट' फॉर्मूले ने मतदाताओं के बीच यह संदेश भेजा कि पार्टी बदलाव के लिए तैयार है। विश्लेषकों का मानना है कि नए चेहरों की वजह से स्थानीय स्तर पर सरकार के खिलाफ जो गुस्सा था, वह वोट में तब्दील हो गया और यूडीएफ को नई ऊर्जा मिली।

ततटीय इलाकों में मछुआरों का असंतोष बना गेमचेंजर

केरल की लगभग 40 सीटें तटीय प्रभाव वाली मानी जाती हैं, जहां करीब 10 लाख मछुआरे वोटर हार-जीत तय करते हैं। पिनराई विजयन की सरकार के खिलाफ मछुआरा समुदाय में गहरा असंतोष था। तटीय संरक्षण, समुद्र कटाव और पुनर्वास योजनाओं को लेकर सरकार के प्रस्तावों से यह समुदाय खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा था। तटीय विकास परियोजनाओं के कारण आजीविका पर आए संकट ने मछुआरों को एलडीएफ से दूर कर दिया। इन 40 सीटों पर आए बदलाव ने सीधे तौर पर सत्ता का समीकरण पलट दिया।

Kerala Assembly Election Result: 'केरल में अब बदलाव का वक्त,' UDF की वापसी पर गदगद हुए शशि थरूर
Kerala Assembly Election Result: 'केरल में अब बदलाव का वक्त,' UDF की वापसी पर गदगद हुए शशि थरूर

केरल चुनावों में प्रवासी मतदाताओं की बेरुखी बनी विजयन के हार का कारण?

केरल के चुनावों में खाड़ी देशों (Middle East) में काम करने वाले प्रवासियों की भूमिका निर्णायक होती है। इस बार पश्चिम एशिया में तनाव और उड़ानों के महंगे किराए के चलते करीब 2.42 लाख पंजीकृत प्रवासी मतदाता वोट डालने नहीं पहुंच सके। परंपरागत रूप से प्रवासी वोटर यूडीएफ के समर्थक माने जाते हैं।

हालांकि उनकी अनुपस्थिति से यूडीएफ को डर था, लेकिन राज्य के भीतर रहने वाले उनके परिवारों ने गैस किल्लत और महंगाई को लेकर विजयन सरकार को सजा दी। पश्चिम एशिया संकट के कारण राज्य में गैस आपूर्ति बाधित हुई, जिससे घरेलू एलपीजी और होटल उद्योग पर बुरा असर पड़ा, जिसने आम जनता के गुस्से को हवा दी।

45 साल पुराने किले ढहे, अंतिम क्षेत्र से भी लेफ्ट बाहर

इस चुनाव में वामपंथियों के लिए सबसे दुखद खबर तिरुवनंतपुरम जैसे गढ़ों से आई, जहां 45 साल बाद लेफ्ट का किला ढहा है। भाजपा (NDA) ने भी अपनी उपस्थिति मज़बूत की है। हालांकि भाजपा की 'दाल' सत्ता पाने के लिहाज से नहीं गली, लेकिन उसने कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला बनाकर एलडीएफ के पारंपरिक वोट बैंक में बड़ी सेंध लगाई। भाजपा का बढ़ता वोट शेयर सीधे तौर पर एलडीएफ के लिए नुकसानदेह साबित हुआ, जिसका सीधा फायदा यूडीएफ को मिला।

LDF Government Failure Reasons: एंटी-इनकंबेंसी और विजयन सरकार के खिलाफ माहौल, विजयन की रणनीति कहां हुई विफल?

पिनराई विजयन की सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोपों और प्रशासनिक कठोरता के दावों ने 'सत्ता विरोधी लहर' को तेज़ कर दिया। विजयन ने अपनी पुरानी टीम और विधायकों पर भरोसा जताया, जबकि जनता कुछ नया चाहती थी। वहीं, यूडीएफ ने एकजुट होकर और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय विमर्श से जोड़कर एक प्रभावी नैरेटिव तैयार किया। विजयन की 'विकास की राजनीति' पर इस बार 'आजीविका का संकट' भारी पड़ गया।

LDF ने अपेक्षाकृत कम बदलाव किए और कई सीटों पर पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया। इसके अलावा स्थानीय मुद्दों पर कमजोर पकड़, तटीय इलाकों में बढ़ता असंतोष, गैस संकट और महंगाई जैसे मुद्दों के कारणों से LDF अपनी पकड़ बनाए रखने में नाकाम रही। केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि 'ईश्वर के अपने देश' (God's Own Country) की जनता सत्ता परिवर्तन के अपने पारंपरिक रिवाज को नहीं भूलती।

Kerala Assembly Election Result Live: केरल CM पिनाराई विजयन अपनी सीट से पीछे! UDF ने पार किया बहुमत का आंकड़ा
Kerala Assembly Election Result Live: केरल CM पिनाराई विजयन अपनी सीट से पीछे! UDF ने पार किया बहुमत का आंकड़ा
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+