कांग्रेस के लिए आसान नहीं होगा केरल गोहत्या से अपना हाथ खींचना
केरल के कन्नूर में गोहत्या मामले में कांग्रेस नेता रिजिल के बारे में बड़ा तथ्य आया सामने, कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव
नई दिल्ली। केरल के कन्नूर जिले में जिस तरह से सरेआम गोहत्या के इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, उसके बाद चारों तरफ से कांग्रेस निशाने पर है। यूथ कांग्रेस नेता रिजिल मुकुट्टी के नेतृत्व में कन्नू में बीफ फेस्टिवल का आयोजन किया गया जिसमें गाय को सबके सामने काटा गया और उसके मीट को लोगों को बांटा गया। इस घटना के सामने आने के बाद खुद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आगे आना पड़ा और उन्होंने इस घटना की आलोचना करते हुए इसे वीभत्स घटना बताया है।

भाजपा नेताओं ने खोला मोर्चा
हालांकि इस घटना के बाद मकुट्टी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। रिजिल मुकुट्टी भारतीय यूथ कांग्रेस के पार्लियामेंट प्रेसीडेंट थे, इसके साथ ही कांग्रेस की छात्र विंग एनएसयूआई केउपाध्यक्ष भी थे। कन्नूर की घटना के बाद कांग्रेस ने इस पूरी घटना से किनारा कर लिया, लेकिन अब भाजपा नेताओं ने इनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

कई आपराधिक मामले दर्ज
दिल्ली भाजपा नेता नुपुर शर्मा ने ट्वीट करके मुकुट्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने मुकुट्टी के बारे में तमाम जानकारियों को साझा करते हुए लिखा है कि मुकुट्टी ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा है। नपुरु शर्मा ने एक एडीआर की रिपोर्ट का हवाला देते हुए मुकुट्टी पर हमला बोला और उनके खिलाफ तमाम आपराधिक मामलों की पोल खोल दी। मुकुट्टी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 यानि जानबूझकर लोगों को नुकसान पहुंचाना, आईपीसी की धारा 506 यानि लोगों को डराना-धमकाना, आईपीसी की धारा 448 यानि लोगों के घर में जाकर जबरदस्ती घुसना सहित 13 मामले दर्ज हैं।

कांग्रेस टिकट से लड़ा विधायक का चुनाव
ऐसे में जो दस्तावेज सामने आए हैं उसके बाद कांग्रेस के लिए यह कह पाना काफी मुश्किल होगा कि रिजिल मुकुट्टी कांग्रेस का नेता नहीं है। इस घटना के सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसकी निंदा करके इससे पल्ला झाड़ लिया था, लेकिन बाद में रिजिल सहित तीन लोगों को पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया।

27 मई को हुई थी घटना
आपको बता दें कि 27 मई को केरल में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने केरल के कन्नूर में शनिवार को लोगों की भीड़ के बीच बीफ फेस्टिवल का आयोजन किया, जिसका आयोजन लेफ्ट और कांग्रेस के नेताओं ने किया था। इस फेस्टिवल का आयोजन केंद्र सरकार के बीफ बैन कानून के खिलाफ किया गया था।
-
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी












Click it and Unblock the Notifications