केरल में नेता की हत्या में 11 को उम्रकैद

Kerala court sentences 11 to life for stabbing leader
कोझिकोड। केरल की एक अदालत ने मंगलवार को एक नेता की हत्या के मामले में 12 आरोपियों में 11 को उम्रकैद की सजा सुनाई।अपराधियों पर मई, 2012 में टी.पी. चंद्रशेखरन की 51 बार चाकू घोंपकर हत्या करने का आरोप था।

विशेष अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने अपने फैसले में कहा कि चंद्रशेखरन की व्यक्तिगत दुर्भावना के कारण नहीं, बल्कि राजनीतिक रंजिश के कारण हत्या की गई।

न्यायालय ने पिछले सप्ताह सभी आरोपियों को अपराधी करार दिया था। आरोपियों में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के तीन जिला स्तर के नेता भी शामिल हैं।

राज्य में 'कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया रिवोल्यूशनरी माओवादी' गठित करने वाले 51 वर्षीय चंद्रशेखरन की चार मई, 2012 को मोटरसाइकिल पर घर लौटते हुए रास्ते में हत्या कर दी गई थी।

पुलिस की विशेष जांच दल द्वारा पेश किए गए आरोपपत्र में 76 लोगों को आरोपी बनाया गया था। उनमें से दो व्यक्ति अब तक फरार हैं, जबकि उच्च न्यायालय ने 15 लोगों के खिलाफ सुनवाई पर रोक लगा रखी है।

सुनवाई शुरू होने के बाद 46 लोगों को मुक्त कर दिया गया, तथा सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि शेष 12 लोगों को हत्या का आरोपी बनाया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+