कीचड़ में लेटकर इस कपल ने करवाया पोस्ट वेडिंग फोटोशूट, सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
नोएडा। आज कल प्री-वेडिंग और पोस्ट-वेडिंग फोटोशूट का खूब क्रेज है। शादी के दौरान यादों को ताजा रखने के लिए दूल्हा-दुल्हन अनोखे अंदाज में फोटो शूट करवाते हैं। इतना ही नहीं वो अच्छी लोकेशन के लिए ट्रेवल भी करते हैं। अलग-अलग कपड़ों में खूबसूरत जगहों पर क्रिएटिविटी के साथ फोटो खिंचवाना अब हर कपल की इच्छा होती है लेकिन केरल के एक कपल ने हाल ही में पोस्ट वेडिंग फोटोशूट करवाया है जो सोशल मीडिया वर वायरल हो गया है। जी हां कपल ने कीचड़ में लेटकर पोस्ट वेडिंग शूट कराया है।

कपल हमेशा कुछ अलग चाहते हैं इसलिए कुछ अलग हुआ
कपल के इस मड थीम फोटोशूट को बीनू सीन्स वेडिंग कंपनी ने किया। फोटोग्राफर का कहना है कि कपल हमेशा स्पेशल फोटोशूट की मांग करते हैं, ऐसे में हमने कुछ अलग करने की सोचा। अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कंपनी के मालिक बीनू सीन्स ने कहा, ''मैंने इस थीम (मड लव) को इसलिए चुना क्योंकि मैं चित्रों की विभिन्न शैलियों को कैप्चर करता हूं। ज्यादातर हमारे ग्राहक रोमांटिक तस्वीरों की उम्मीद करते हैं जो लंबे समय तक उनके दिमाग में रहती हैं। वेडिंग फोटोग्राफी इंडस्ट्री में कभी मड लव थीम का इस्तेमाल नहीं हुआ था, हमने पहली बार इसका प्रयास किया। फोटो को केरल की खूबसूरती में कैद किया गया है।''

दूल्हा राजनेता तो दुल्हन है पेशे से नर्स
कपल का नाम जोस और अनीशा है। उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। बीनू सीन्स ने फेसबुक पर इन तस्वीरों को शेयर किया है। जोस एक राजनेता हैं और अलीशा यूके में नर्स हैं। फेसबुक और इस्टाग्राम पर तस्वीरों को शेयर किया जा रहा है। इस पोस्ट पर अब तक 200 से ज्यादा शेयर्स और 800 से ज्यादा लाइक्स हो चुके हैं।

ऐसे-ऐसे आ रहे हैं रिएक्शन
कई लोगों ने इन तस्वीरों पर अपने रिएक्शन्स दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, ''मुझे तुम पर गर्व है बीनू, शानदार फोटोग्राफी की।'' वहीं अन्य यूजर ने लिखा, ''अलग कॉन्सेप्ट और शानदार क्लिक्स। देखकर मजा आ गया।''












Click it and Unblock the Notifications