Kerala Black Magic Case में पुलिस का बड़ा खुलासा, आरोपी साइकोपैथ, 56 टुकड़ों में काटी बॉडी
Kerala Black Magic Case में Pathanamthitta Police ने बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने मानव बलि के बाद शरीर को 56 टुकड़ों में काटा। आरोपी साइकोपैथ है। Kerala black magic case Police reveals big disclosure
Kerala Black Magic Case में केरल की पथानामथिट्टा पुलिस ने कहा है कि काले जादू और कथित नरबलि मामले का आरोपी मनोरोगी है। कथित तौर पर मानव बलि के तौर पर दो महिलाओं की हत्या के मामले में एर्नाकुलम की मजिस्ट्रेट अदालत ने बुधवार को तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखा जाएगा। हिरासत 26 अक्टूबर को समाप्त होगी। पथानामथिट्टा पुलिस ने आरोपियों को आज एर्नाकुलम जिला सत्र न्यायालय में पेश किया। केरल 'काला जादू' मामले में हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया एक शव को 56 टुकड़ों में काटा गया। मुख्य आरोपी एक मनोरोगी है।रूह कंपाने वाले हत्याकांड के बारे में पुलिस ने कहा, तीनों आरोपियों ने कथित तौर पर पीड़ितों के शरीर के कुछ हिस्सों को पकाया और खा लिया। ऐसे में ये मामला नरमांस भक्षण यानी cannibalism का लगता है।
मुख्य आरोपी की क्रमिनल हिस्ट्री, दंपति का आपराधिक अतीत नहीं
केरल के पथानामथिट्टा में पुलिस और स्थानीय लोगों ने उस जगह का भी दौरा किया जहां कथित तौर पर दो महिलाओं की हत्या कर उन्हें दफनाया गया था। पुलिस ने बुधवार को अपराध के विवरण का खुलासा किया। कोच्चि के आयुक्त सीएच नागराजू ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि मुख्य आरोपी शफी का आपराधिक अतीत रहा है और उसने दंपति - भगवल सिंह और उनकी पत्नी लैला को फंसाया, जिन्होंने पैसे हासिल करने के लिए ये बलिदान दिए। शफी को मनोरोगी बताते हुए कमिश्नर ने कहा कि इस बात की जांच की जाएगी कि उसने दंपत्ति को कैसे राजी किया। पुलिस ने कहा, दंपति का कोई आपराधिक अतीत नहीं है।
पीड़ितों का मर्डर सबसे क्रूर तरीके से
आयुक्त सीएच नागराजू ने कहा, पीड़ितों को सबसे क्रूर तरीके से मारा गया, शरीर के अंगों को भगवल सिंह के घर के परिसर के विभिन्न हिस्सों में दफनाया गया। पीड़ितों के निजी अंगों में भी चोट लगी थी। बकौल आयुक्त, शफी ने पीड़ितों को प्रताड़ित करने का आनंद लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों में से एक लैला ने कबूल किया है कि उन्होंने (उन तीनों ने) खाना पकाने के बाद पीड़ितों के शरीर के एक हिस्से को खाया।
मानव शरीर के कुछ हिस्सों को खा लिया
पथानमथिट्टा काला जादू प्रकरण में कोच्चि पुलिस आयुक्त ने कहा, "ऐसी संभावना है कि आरोपियों ने पीड़ितों को मारने के बाद शरीर के कुछ हिस्सों को खा लिया (cannibalism) हो। इसकी जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। मुख्य आरोपी शफी विकृत है। हम जांच कर रहे हैं कि क्या आरोपी ने ऐसे और भी वारदात को अंजाम दिया है।"
मानव बलि के लिए जोड़े का ब्रेनवॉश
बुधवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक Pathanamthitta Human Sacrifice केस मंगलवार को सामने आई जब पुलिस गुमशुदगी की शिकायत की जांच कर रही थी। सुरागों के बाद, पुलिस ने पाया कि तांत्रिक चिकित्सक मोहम्मद शफी ने मानव बलि देने के लिए एक जोड़े का ब्रेनवॉश किया और उन्हें धन का वादा किया। लापता व्यक्ति उनका दूसरा शिकार था, जबकि पहली शिकार एक अन्य महिला थी जिसकी जून में ही हत्या कर दी गई थी।
आपराधिक इतिहास, पुलिस को ऐसे चकमा दिया
मुख्य आरोपी शफी कट्टर अपराधी माना जा रहा है। इसके खिलाफ अलग-अलग थानों में आठ मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ दर्ज अपराधों की सूची में बलात्कार, प्रतिबंधित क्षेत्र में जबरन घुसपैठ, शराब के नशे में झगड़ा और धोखाधड़ी शामिल है। केरल पुलिस के मुताबिक पुलिस को झांसा देने के लिए शफी हर साल अपना घर बदलता रहा है। ज्यादातर शिविरों में रहकर पुलिस को चकमा देता रहा। लोगों को बेवकूफ बनाने का उनका हथियार सोशल मीडिया था। इस मामले में भी, उन्होंने सोशल मीडिया और फिर स्थानीय दैनिक समाचार पत्रों में विज्ञापन पोस्ट किया कि वह कुछ अनुष्ठान कराकर धन और समृद्धि दिला सकते हैं।
डेढ़ लाख रुपये में नरबलि !
रिपोर्ट के मुताबिक दंपति ने शफी से संपर्क किया। 'अनुष्ठान' के लिए ₹ 1.50 लाख का भुगतान किया जिसमें मानव बलि भी शामिल थी। जून में पहले Human Sacrifice के बावजूद, दंपती को कोई वित्तीय सुधार नहीं दिखा। दोबारा शफी के पास जाने पर शफी ने उन्हें दूसरा बलिदान करने के लिए प्रेरित किया।
विदेश राज्यमंत्री ने सरकार से किया तीखा सवाल
मंगलवार को घटना सामने आने के बाद केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने केरल सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा,ऐसा लगता है कि केरल पुलिस ने कार्रवाई करने में देरी की। पुलिस की प्रतिक्रिया से विलंब की दुर्गंध आती है और यह उजागर होता है कि केरल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

CM विजयन पर कार्रवाई में देरी का आरोप
मुरलीधरन ने मुख्यमंत्री पिनारई विजयन (@pinarayivijayan) को टैग कर सवाल किया कि राज्य सरकार इस मामले में इसलिए देरी से कार्रवाई कर रही है क्योंकि केस में सत्तारुढ़ पार्टी सीपीआईएम (@CPIMKerala) सदस्य की संलिप्तता है। उन्होंने सरकार पर जानबूझकर कार्रवाई में देरी का आऱोप लगाते हुए कहा, धिक्कार है कि जब दो महिलाओं की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है तब भी केरल का मुख्यमंत्री कार्यालय (@CMOKerala) चुप रहता है।
-
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
North Korea missile launch: युद्ध के माहौल के बीच किम जोंग उन ने दागी मिसाइल, जपानी PM ने बुलाई इमरजेंसी बैठक -
'मुझे रात 9 बजे अजीब सी तलब लगती है और फिर', फेमस एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, जेल से बाहर आकर बताई सच्चाई -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना हुआ और सस्ता! 10 ग्राम गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट, आज क्या है नया रेट -
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
LPG Gas Rule: घर में कितने गैस सिलेंडर रखना कानूनी? ज्यादा रखे तो हो सकती है जेल, सरकार का पूरा नियम जान लें -
खेल जगत में शोक की लहर, मैच के दौरान 25 साल के भारतीय खिलाड़ी का निधन, मैदान पर ही थम गई सांसें -
LPG Crisis: नहीं बंद होंगे होटल-रेस्तरां!, Commercial Cylinder के लिए हरदीप सिंह पुरी ने किया बड़़ा ऐलान -
Ladli Behna Yojana: इन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 1500 रुपये, घर बैठे ऐसे करें स्टेटस चेक -
Shani Asta 2026: शनि हुए अस्त, इन तीन राशियों की किस्मत बनेगी रॉकेट, जमकर होगा धनलाभ -
Tanushree Dutta Caste: बॉलीवुड की पोल खोलने वालीं तनुश्री दत्ता की क्या है जाति? लड़कियों पर किया ऐसा कमेंट -
1-2 नहीं 6 हसीनाओं के साथ चला Pawan Singh का चक्कर, बेवफाई-धोखेबाजी का लगा ऐसा आरोप, कर ली तीसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications