केरल में प्लास्टिक के बने तिरंगे पर लगी रोक, सरकार ने लगाई पाबंदी
नयी दिल्ली। केरल की सरकार ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए राज्य में प्लास्टिक के बने तिरंगे पर रोक लगा दी है। सरकार के फैसले के बाद अब केरल में प्लास्टिक के तिरंगे ना तो बनाए जाएंगे और ना ही इस्तेमाल किए जाएंगे। सरकार के आदेश के मुताबिक राज्य में प्लास्टिक के तिरंगे के बनाने और बेचने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

सरकार ने हर विभाग को इसके लिए दिशा निर्देश जारी कर दिया है। हर विभाग के चीफ को दिशानिर्देश दिए गए हैं कि वो सुनिश्चित करे कि संविधान में लिखे राष्ट्रीय ध्वज के नियम के मुताबिक ही तिरंगे इस्तेमाल हो।
आपको बता दें कि बारतीय संविधान के मुताबिक राष्ट्रीय ध्वज ऊन, खादी, सूती या सिल्क को हो सकता है। कागज के बनें तिरंगे खास मौको पर ही इस्तेमाल किए जा सकते हैं।केरल को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में अहम कदम उठाई है।












Click it and Unblock the Notifications