केरल विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने कांग्रेस की पांच गारंटी योजना का किया ऐलान, किन्हें होगा फायदा?
Kerala Assembly elections: केरल में पिछले एक दशक से विपक्ष में रही कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव तरीखों के ऐलान से पहले ही अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को तिरुवनंतपुरम में 'पुथुयुग यात्रा' के समापन समारोह में केरल के लिए पांच महत्वपूर्ण गारंटी योजनाओं की घोषणा की।
राहुल गांधी ने दावा किया इन पांच वादों को यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के सत्ता में आने पर ही लागू किया जाएगा।

सभी महिलाओं को फ्री बस यात्रा की सुविधा
इन योजनाओं में केएसआरटीसी बसों में सभी महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और कॉलेज जाने वाली छात्राओं को हर महीने ₹1,000 की वित्तीय सहायता प्रदान करना शामिल है।
कल्याणकारी पेंशन ₹3,000 प्रति माह की जाएगी
राहुल धी ने यह भी बताया कि कल्याणकारी पेंशन की राशि बढ़ाकर ₹3,000 प्रति माह की जाएगी, जिससे पात्र लाभार्थियों को राहत मिलेगी।
25 लाख फ्री इलाज वाली हेल्थ बीमा पॉलिसी
इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के नाम पर एक स्वास्थ्य बीमा योजना लाई जाएगी, जिसके तहत प्रत्येक परिवार को ₹25 लाख तक का व्यापक कवरेज मिलेगा।
₹5 लाख तक के ब्याज-मुक्त ऋण
कांग्रेस नेता ने छोटे व्यवसायों के लिए युवाओं को ₹5 लाख तक के ब्याज-मुक्त ऋण का भी वादा किया।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक समर्पित सरकारी विभाग
वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए एक समर्पित एक विभाग होगा और एक मंत्री नियुक्त होगा!












Click it and Unblock the Notifications