Kerala Assembly Election 2021: पीसी थॉमस के नेतृत्व वाली 'कांग्रेस' ने छोड़ा NDA का साथ
कोच्चि। केरल विधानसभा चुनाव में अब गिनती के दिन बचे हैं। ऐसे में राजनीतिक घमासान जारी है। इसी क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री पीसी थॉमस के नेतृत्व वाली केरल कांग्रेस ने बुधवार को एनडीए से अपना नाता तोड़ लिया। थॉमस ने आरोप लगाया कि 6 अप्रैल को होने वाले चुनावों के लिए सीटों के के आवंटन में बीजेपी नीत गठबंधप ने उनकी पार्टी को नजरअंदाज किया। अब थॉमस का धड़ा पीजे जोसेफ के नेतृत्व वाली केरल कांग्रेस से हाथ मिलाएगा जो कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ का एक घटक दल है। आपको बता दें कि थॉमस 2004 लोकसभा चुनाव में एनडीए की टिकट पर सांसद बने थे।
Recommended Video
Kerala Assembly Election 2021: चुनाव से पहले BJP को झटका, PC Thomas ने NDA छोड़ा | वनइंडिया हिंदी













Click it and Unblock the Notifications