केरल: SDPI कार्यकर्ता की हत्या के एक दिन बाद आरएसएस नेता का कत्ल
केरल: SDPI कार्यकर्ता की हत्या के 24 घंटे के भीतर ही आरएसएस नेता की हत्या
तिरुअनंतपुरम, 16 अप्रैल: केरल के पलकक्ड़ में शनिवार को को दिनदहाड़े राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। मृतक श्रीनिवासन आरएसएस के पूर्व शारीरिक शिक्षा इंस्ट्रक्टर थे। श्रीनिवासन की तीन बाइक सवार हमलावरों ने कथित तौर पर हत्या की है। श्रीनिवासन पलक्कड़ में अपनी दुकान के अंदर बैठे थे, जहां हमलावरों ने उनको कत्ल किया। पलक्कड़ में ही शुक्रवार को सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के एक कार्यकर्ता की हत्या की गई थी। आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या को उस हत्या की बदले की कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि हमलावर मोटर साइकिल पर सवार होकर आए थे और हत्या की घटना को अंजाम देकर भाग निकले। श्रीनिवासन को पड़ोसी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। 45 साल के आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या को लेकर भाजपा ने आरोप लगाया है कि हमले में संगठन का हाथ है।
शुक्रवार को हुई थी एसडीपीआई नेता की हत्या
शुक्रवार को एसडीपीआई के एक नेता की पलक्कड के समीप एक गांव में हत्या कर दी गई थी। एसडीपीआई नेता सुबैर की हत्या तब की गई थी जब वह शुक्रवार को मस्जिद में जुमे की नमाज अदा कर घर लौट रहे थे। इस घटना के 24 घंटे बाद ही अब एक आरएसएस कार्यकर्ता को मार दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications