Sabrimala: श्रीलंका की महिला नहीं कर सकी भगवान अयप्पन के दर्शन
नई दिल्ली। केरल के सबरीमाला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश पर लगी पाबंदी हटने के बाद अब श्रीलंका की महिला ने मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन करने के लिए गई थीं। लेकिन वह मंदिर के भीतर दर्शन के लिए नहीं पहुंच सकी। इससे पहले इस बात की रिपोर्ट सामने आई थी कि श्रीलंका की महिला शशिकला मंदिर में दर्शन करने के लिए गई थीं लेकिन वह मंदिर में भगवान के दर्शन नहीं कर सकी।

जानकारी के अनुसार श्रीलंका की महिला गुरुवार रात तकरीबन 9.30 बजे मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए गई थीं, वह मंदिर में 18 कदम पैदल चलकर गईं, जिसे मंदिर में पथिनेत्तमपड़ी नाम की परंपरा से जाना जाता है। जिसके बाद महिला पांपा बेस कैंप पर रात तकरीबन 11 बजे वापस आ गईं। गौर करने वाली बात यह है कि इस दौरान उन्हें किसी ने भी नहीं रोका, वह अपने रिश्तेदारों के साथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थीं। लेकिन महिला ने इस बात से इनकार किया है। महिला का कहना है कि वह मंदिर के भीतर भगवान अयप्पन के दर्शन नहीं कर सकी।
शशिकला के पास श्रीलंका का पासपोर्ट है, जिसमे उनकी उम्र 46 वर्ष है। जानकारी के अनुसार महिला को मंदिर में प्रवेश के लिए पुलिस की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी, जिसमे एक महिला कॉस्टेबल भी शामिल थी। हालांकि ये पुलिसकर्मी वर्दी में नहीं थे। इससे पहले 2 जनवरी को भी दो महिलाओं ने मंदिर के भीतर प्रवेश किया था, जिनका नाम बिंदू और कनकदुर्गा था।
2 जनवरी को दो महिलाओं के मंदिर में प्रवेश के बाद मंदिर के मुख्य पुजारी ने मंदिर का शुद्धिकरण करने के लिए मंदिर को बंद कर दिया था। इन दो महिलाओं के मंदिर में प्रवेश के बाद प्रदेशभर में हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया था। भाजपा और कांग्रेस ने ने मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन पर हमला बोला था और उनपर मंदिर की परंपरा तोड़ने का आरोप लगाया था। यही नहीं मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के बाद प्रदेश में हड़ताल का ऐलान किया गया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई जगह तोड़फोड़ की थी।
इसे भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में लोकसभा के साथ हो सकते हैं फिर से विधानसभा चुनाव!












Click it and Unblock the Notifications