पीएम की मेगा रैली से ठीक पहले केजरीवाल ने याद दिलाया एक वादा
नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव की एक या दो दिन में तारीखों की घोषणा हो सकती है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल चुनावों की तारीख की घोषणा से पहले दिल्ली में विशाल चुनावी रैली को संबोधितक करने वाले हैं। लेकिन मौदी की विशाल रैली से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को उनका ही वादा यादा दिलाकर उन्हें घेरने की कोशिश की है।

दरअसल अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव के दौरान किया गया वादा याद दिलाया है जिसमें उन्होंने दिल्ली को पूर्ण राज्य देने का वादा किया था। केजरीवाल ने ट्वीट करके चुटकी लेते हुए कहा कि मोदी जी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देंगे या इस मुद्दे पर भी यू टर्न लेंगे।
आम आदमी पार्टी ने पीएम के इस चुनावी वादे को लेकर ट्विटर पर एक अभियान भी शुरु किया है। जिसमें लोगो से पूछा जा रहा कि पीएम से आपकी क्या उम्मीदें है हमे ट्वीट करें आपकी बात को पीएम मोदी तक पहुंचाया जाएगा।
वहीं इस मुद्दे से इतर केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्लीवासियों को 30 फीसदी सस्ती बिजली का वादा किया था क्या ये वादा कभी पूरा होगा। केजरीवाल ने ट्वीट करके पूछा है कि क्या मोदी कल की रैली में बिजली सस्ती करने की घोषणा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications