वाराणसी में PM मोदी को चुनौती देते वाले अरविंद केजरीवाल नहीं लड़ेंगे 2019 का लोकसभा चुनाव
नई दिल्ली। पिछले लोकसभा चुनाव में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनौती देने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने फैसला किया है कि वो लोकसभा चुनाव 2019 में कहीं से चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि उनकी आम आदमी पार्टी वाराणसी से किसी मजबूत प्रत्याशी को जरूर खड़ा करेगी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के बारे में फरवरी तक सारी चीजों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। आप पार्टी पूर्वांचल और पश्चिमांचल की कुछ ऐसी सीटों पर भी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी वाराणसी सीट से किसी मजबूत प्रत्याशी को उतारेगी।












Click it and Unblock the Notifications