मोदी-राहुल 'हेलिकॉप्टर' वाले नेता: केजरीवाल

arvind kejriwal
वाराणसी: आम आदमी पार्टी आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल धर्मनगरी वाराणसी से नामांकन भरने के साथ ही विरोध‍ियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अपने रोड शो में हुंकार भरते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी पर 'हेलिकॉप्टर डेमोक्रेसी' करते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी चुनाव प्रचार में 'बेतहाशा' खर्च कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि वे फैसला करें कि उन्हें किस तरह का लोकतंत्र चाहिए।

यह भी पढ़ें - एक जंग ऐसी भी

केजरीवाल ने कहा, कोई कह रहा था कि मोदी विज्ञापन में 5,000 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। राहुल भी ढेर सारा धन खर्च कर रहे हैं। आप टीवी, अखबार देखें, बिलबोर्ड देखें, वे वहां हैं और हर जगह हैं। केजरीवाल ने कहा, मैं एक फकीर हूं। मेरे पास पैसे नहीं हैं। मैं आपके पैसे से प्रचार करूंगा। आप फैसला करें कि आप क्या चाहते हैं।

केजरीवाल ने कांग्रेस उपाध्यक्ष पर आरोप लगाया कि उन्होंने अमेठी के लोगों को छला है। लोग इस उम्मीद में 'परिवार' के सदस्य को चुनते रहे कि उनके चुनाव क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने कहा, ऐसा कुछ नहीं हुआ और वे खुद को छला महसूस कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा, अमेठी के लोग उन्हें नहीं देख पाते है। वे सिर्फ आसमान में उड़ता उनका हेलिकॉप्टर देखते हैं।

केजरीवाल ने कहा, मैं उम्मीद करता हूं कि यह वाराणसी में नहीं हो कि आपको आसमान में उड़ता कोई हेलिकॉप्टर दिखाया जाए और बताया जाए कि आपका नेता वहां है ... आप ही फैसला करें कि क्या आप हेलिकॉटर लोकतंत्र चाहते हैं या कोई ऐसा शख्स जो गांव-गांव, मोहल्ले-मोहल्ले जाता हो।

वाराणसी में केजरीवाल का सीधा मुकाबला बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से है। कांग्रेस के अजय राय भी यहां से मैदान में हैं। केजरीवाल पिछले कई दिनों से यहां डेरा डाले हुए और रोड शो तथा डोर-टू-डोर कैंपेन के जरिये वह मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान उन्हें कई बार मोदी समर्थकों का विरोध भी झेलना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+