केजरीवाल का राहुल गांधी पर सीधा हमला, बोले- 'कांग्रेस को कमजोर करने के लिए मेरी क्या जरूरत...'

नई दिल्ली, 16 सितंबर: आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विपक्षी एकता के प्रयासों को जोरदार झटका दे दिया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें गठबंधन की राजनीति समझ में नहीं आती और ना ही सीटों पर तालमेल की बात उनके पल्ले पड़ती है। हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस सिलसिले में उनसे भी मुलाकात की थी। इसके साथ ही केजरीवाल ने कांग्रेस को कमजोर करने के आरोपों पर जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि इसके लिए 'राहुल गांधी ही काफी' हैं। यही नहीं उन्होंने भाजपा पर बहुत बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि विधायकों की खरीद-फरोख्त पर 7 से 8,000 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

केजरीवाल का राहुल गांधी पर सीधा हमला

केजरीवाल का राहुल गांधी पर सीधा हमला

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने इन आरोपों को खारिज किया है कि उनकी पार्टी 'बीजेपी की बी-टीम' की तरह काम कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर भी हमला किया है और आरोप लगाए हैं कि पार्टी एमएलए खरीदने और सरकारें गिराने के लिए 'हजारों करोड़ रुपए' खर्च कर रही है। उन्होंने बिना साफ ऐलान किए हुए विपक्षी एकता के नीतीश कुमार की कोशिशों से भी खुद को दूर कर लिया है। केजीरवाल एनडीटीवी के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

बीजेपी की बी-टीम होने के आरोपों से इनकार

बीजेपी की बी-टीम होने के आरोपों से इनकार

इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी सुप्रीमो से कई विषयों पर सवाल किया गया, जिसमें यह भी था कि उनकी पार्टी दावा तो करती है कि वह बीजेपी के खिलाफ लड़ रही है, लेकिन कांग्रेस का आरोप है कि वह तो उसी को कमजोर करने का काम कर रही है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी पर तब से ज्यादा बौखलाई हुई है, जबसे पार्टी ने गुजरात में वोटरों से कहना शुरू किया है कि कांग्रेस पर वोट बर्बाद करने से अच्छा है कि आम आदमी पार्टी को चुने। केजरीवाल पहले भी कह चुके हैं कि कांग्रेस तो खत्म हो चुकी है। लेकिन अबकी बार उन्होंने कांग्रेसियों के सबसे चहेते नेता राहुल पर सीधा तंज कसा है।

कांग्रेस को कमजोर करने के लिए राहुल गांधी काफी हैं- अरविंद केजरीवाल

कांग्रेस को कमजोर करने के लिए राहुल गांधी काफी हैं- अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में साफ कहा है कि 'सच कहूं, आप मुझे बताइए......क्या कांग्रेस को कमजोर करने के लिए मेरी जरूरत है? क्या राहुल गांधी काफी नहीं हैं? क्या मेरी आवश्यकता है....।' हालांकि, जब उनसे कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी पदयात्रा या राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के बारे में पूछा गया तो वे बोले- 'अच्छा है, उन्हें करने दीजिए, हर किसी को कुछ न कुछ अच्छा करना चाहिए। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। '

एमएलए खरीदने पर 7 से 8,000 करोड़ रुपए खर्च- केजरीवाल

एमएलए खरीदने पर 7 से 8,000 करोड़ रुपए खर्च- केजरीवाल

इसके साथ ही केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ अपना हमला जारी रखा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कुछ सनसनीखेज आंकड़े भी पेश किए हैं। दिल्ली के सीएम ने कहा, 'हर दिन, हम सुनते हैं कि एमएलए खरीदे गए और सरकारें गिर गईं। पूरे देश में 285 एमएलए खरीदे गए हैं और एमएलए खरीदने पर 7 से 8,000 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। वो यही कर रहे हैं। ऐसे में राष्ट्र का विकास कैसे होगा?' चौंकाने वाली बात है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने विधायकों की कथित खरीद पर खर्च हुई रकम के आंकड़े किस एजेंसी से जुटाए हैं ?

विपक्षी एकता को केजरीवाल का झटका

विपक्षी एकता को केजरीवाल का झटका

इसके अलावा आम आदमी चीफ ने गठबंधन और सीटों के तालमेल के बारे में जो कुछ कहा है, उससे विपक्षी एकता के मंसूबे पालने वाले क्षेत्रीय दलों के नेताओं खासकर नीतीश को झटका लग सकता है। केजरीवाल ने कहा है 'गठबंधन और सीटों के तालमेल के बारे में नहीं समझता।' वो बोले- 'अगर नेता एकसाथ आएंगे तो हम नंबर-1 नहीं बनेंगे। 130 करोड़ लोगों को एकसाथ आने की जरूरत है।' उन्होंने कहा, 'मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं। लेकिन, यह जोड़-तोड़ की राजनीति मैं नहीं समझ पाता। आप स्कूल, सड़कें या अस्पताल बनाना चाहते हैं, मुझे बुलाएं, मैं एक आईआईटी इंजीनियर हूं, मैं चीजें ठीक कर सकता हूं। लेकिन, यह सब गठबंधन, सीटों पर तालमेल, मैं नहीं समझता।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+