केजरीवाल स्याही कांड: भावना ने मां से कहा था 'मैं जा रही हूं, आज न्यूज चैनल देखना'
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंकने वाली भावना अरोड़ा घर से निकलते ही सोच लिया था कि उसे क्या करना है। आप सुनकर दंग रह जाएंगे कि भावना घर से निकलने से पहले अपनी मां को कह कर गई थी कि 'जा रही हूं मां, आज न्यूज चैनल देखना'। यह बात खुद भावना की मां लक्ष्मी देवी ने बतायी है।

वहीं भावना का भाई पुनीत अरोड़ा भी उसके बचाव में आ गया है। उसने कहा कि भावना एक ओपन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट है और आम आदमी सेना की एक्टिव मेंबर है। पुनीत ने बताया कि भावना किसी के साथ भी वह किसी के साथ अन्याय होते नहीं देख सकती और ऐसे मुद्दों के खिलाफ हमेशा अपनी आवाज उठाती रहती है।
उल्लेखनीय है कि रविवार को जब मुख्यमंत्री केजरीवाल ऑड-ईवन स्कीम की कामयाबी को लेकर जनता का शुक्रिया अदा करने के लिए छत्रसाल स्टेडियम में भाषण दे रहे थे, उसी दौरान भावना मंच के करीब पहुंचीं। उसने केजरीवाल की तरफ कागज उछाले और स्याही फेंक दी।












Click it and Unblock the Notifications