केजरीवाल का दावा- अब पंजाब में सरकार गिराने की फिराक में बीजेपी, 10 विधायकों से किया संपर्क

नई दिल्ली, 14 सितंबर: गोवा में बुधवार को बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ, जहां कांग्रेस के 8 विधायकों ने बीजेपी ज्वाइन कर ली। इस बीच आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर नया आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी पंजाब में उनकी सरकार गिराने की कोशिश कर रही है, जिस वजह से उसने वहां पर 10 AAP विधायकों से संपर्क किया। इसके साथ ही उनको खरीदने की कोशिश की गई। हालांकि बीजेपी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

Bhagwant Mann

इससे पहले केजरीवाल ने दिल्ली में बीजेपी पर सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्होंने विधानसभा में विश्वास मत जीता। AAP का दावा है कि दिल्ली में 'ऑपरेशन लोटस' असफल रहा, जिस वजह से अब बीजेपी पंजाब पर ध्यान केंद्रित कर रही है। वहीं पंजाब के मंत्री हरपाल चीमा ने आरोप लगाया है कि AAP विधायकों को बड़े नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली आने को कहा गया। साथ ही उन्हें बीजेपी में शामिल होने के लिए करोड़ों की पेशकश की गई। चीमा ने ये दावा एक विधायक की फोन कॉल के आधार पर किया।

Recommended Video

      Umar Khalid की मां Sabiha Khanum ने कहा बेटा बहुत जल्द बाहर आएगा|वनइंडिया हिंदी|*News

      प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगे चीमा ने कहा कि बीजेपी पाला बदलने के लिए प्रति विधायक 25 करोड़ रुपये की पेशकश कर रही है। कर्नाटक में ऑपरेशन लोटस भले ही सफल हो गया हो, लेकिन दिल्ली के विधायक दृढ़ रहे और बीजेपी के ऑपरेशन को विफल कर दिया। बीजेपी वाले अब AAP विधायकों से कह रहे कि अगर पंजाब में सरकार बदलती है, तो बगावत करने वाले विधायकों को बड़ा पद दिया जाएगा। इस वजह से उनके विधायकों को बहुत से कॉल आ रहे हैं।

      बीजेपी ने कही ये बात
      इन आरोपों पर बीजेपी नेता सुभाष ने कहा कि हरपाल चीमा बीजेपी पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे। इससे ये साबित होत है कि AAP पंजाब में एक बड़े विभाजन की ओर जा रही है। केजरीवाल के हस्तक्षेप की वजह से वहां पर पार्टी टूटने की कगार पर है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+