तो क्‍या रिया की वजह से सुशांत के जीजा जी ने बहन से दूर रहने को कह दिया था, व्‍हाट्सएप चैट से जानिए सारा सच

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला अब गहराता जा रहा है। कई तरह के पेंच सामने आ रहे हैं और मुंबई पुलिस पर जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया जा रहा है। इस बीच सुशांत के दोस्‍त और आखिरी समय में उनके फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी की तरफ से सुशांत के जीजाजी ओपी सिंह की तरफ से एक्‍टर को भेजे गए व्‍हाट्सएप मैसेजेज के स्‍क्रीनशॉट्स को रिलीज किया गया है। सिद्धार्थ ने ये स्‍क्रीनशॉट्स तब रिलीज किए जब एक न्‍यूज चैनल पर सुशांत के परिवार की तरफ से मुंबई पुलिस को भेजे गए मैसेजेस सार्वजनिक किए गए।

सिद्धार्थ पिठानी को भेजे थे मैसेज

सिद्धार्थ पिठानी को भेजे थे मैसेज

सुशांत के परिवार की तरफ से इस वर्ष 25 फरवरी को मुंबई पुलिस को कुछ व्‍हाट्स एप मैसेजेस भेजे गए थे। इसमें कहा गया था कि सुशांत की जिंदगी खतरे में है और वह गलत संगत में है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी में ही सुशांत के जीजाजी ओपी सिंह ने उन्‍हें कुछ मैसेज भेजे थे। इन मैसेज के बाद ही कहा जा रहा है कि ओपी सिंह ने ये मैसेजेस सिद्धार्थ के नंबर पर भेजे थे क्‍योंकि सुशांत का परिवार उनसे संपर्क नहीं कर पा रहा था। इसके बाद सिद्धार्थ ने ये मैसेजेस सुशांत को फॉरवर्ड किए थे। सिद्धार्थ उस समय सुशांत के बांद्रा स्थित फ्लैट पर ही रह रहे थे। सुशांत ने अपने परिवार की तरफ से आई किसी भी कॉल का जवाब नहीं दिया और फिर ओपी सिंह को ये मैसेज सिद्धार्थ को भेजने पड़े।

बहन से दूर रहने की दी हिदायत

बहन से दूर रहने की दी हिदायत

पिठानी ने से मैसेज मुंबई पुलिस को सौंप दिए हैं। इन मैसेज से इशारा मिलता है कि परिवार सुशांत की आदतों, उनकी संगत और दूसरे कुछ इश्‍यूज की वजह से उनसे खुश नहीं था। इन मैसेज में सुशांत के जीजा ने उन्‍हें अपनी बहन नीतू सिंह से दूर रहने को कहा था। नीतू सिंह को सुशांत और घर में लोग रानी के नाम से बुलाते हैं। ये मैसेज कुछ इस तरह से थे, 'चंडीगढ़ पहुंच गया हूं। थैंक्‍यू जो तुमने इतनी आत्‍मीयता से मुंबई आमंत्रित किया। मैं अपने कुछ पुराने दोस्‍तों से भी मिल सका।' उन्‍होंने आगे एक मैसेज में लिखा, 'तारीफ करता हूं कि तुमने अपनी जिंदगी, कैरियर और घर की जिम्‍मेदारी ले ली है, मैं खुश हूं कि मैंने स्थिति को सही परखा और उसी के मुताबिक अपनी विजिट को प्‍लान किया।'

रिया की तरफ किया था इशारा

रिया की तरफ किया था इशारा

इसके बाद उन्‍होंने जो मैसेज लिखा है वह कुछ इस तरह से है, 'प्‍लीज, मेरी पत्‍नी को अपनी समस्‍याओं से दूर रखो। ये सब तुम्‍हारी संगत की वजह से है, गलत आदतों और बड़े स्‍तर पर अव्‍यवस्‍था की वजह से हैं। मैं इस बात को लेकर दृढ़ निश्चित हूं कि यह सुनिश्चित करूं कि मेरी पत्‍नी को सिर्फ इसलिए न भुगतना पड़े क्‍योंकि वह अच्‍छी है।' इसके बाद चौथा मैसेज है और माना जा रहा है कि इसमें सुशांत के जीजा जी का इशारा रिया चक्रवर्ती की तरफ है जिन्‍होंने खुद को एक्‍टर की गर्लफ्रेंड बताया है। इस मैसेज में लिखा है, 'सिर्फ मैं तुम्‍हारी मदद कर सकता हूं और मैं हमेशा मौजूद हूं। अगर तुम्‍हे किसी चीज की जरूरत पड़े तो उसे बताएं जो तुम्‍हारी हर चीज का जिम्‍मा संभाल रही है और रख-रखाव कर रही है-तुम्‍हारी गर्लफ्रेंड और उसकर परिवार या तुम्‍हारा मैनेजर।'

आईपीएस ऑफिसर हैं सुशांत के जीजा जी

आईपीएस ऑफिसर हैं सुशांत के जीजा जी

इसके बाद ओपी सिंह ने लिखा, 'यह मैसेज तुम्‍हें इस विषय पर मेरे विचार बताने के लिए हैं। अगर तुम्‍हें जरूरत लगे तो तुम इन्‍हें नजरअंदाज भी कर सकते हो, मेरे पास एक सरकार है जिसे चलाना है, एक विभाग है जिसे संभालना है और एक परिवार है जिसकी देखरेख करनी है। दुख की बात है कि मेरे पास समय और ऊर्जा नहीं है- जीजाजी की तरफ से।' आपको बता दें कि सुशांत सिंह के जीजा जी ओपी सिंह हरियाणा कैडर के आईपीएस ऑफिसर हैं। इन मैसेज के कुछ ही दिनों बाद ओपी सिंह ने मुंबई पुलिस को संपर्क किया था और कहा था कि सुशांत की जिंदगी को खतरा हो सकता है।

अपनी दीदी को मदर्स डे विश करते थे सुशांत

अपनी दीदी को मदर्स डे विश करते थे सुशांत

ओपी सिंह सुशांत की उन्‍हीं बड़ी बहन के पति हैं जिनके बारे में कुछ दिनों पहले उनकी एक्‍स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने एक इंटरव्‍यू में बताया था। खुद सुशांत ने भी साल 2016 में मदर्स डे पर अपनी रानी दी के लिए एक इमोशनल पोस्‍ट लिखी थी। अंकिता ने बताया था कि उन्होंने नवंबर, 2019 में सुशांत की बड़ी बहन रानी से बात की थी और अपने भाई के लिए चिंतित थीं। अंकिता के मुताबिक सुशांत के डेंगू होने की जानकारी मिलने पर उनकी बहन रानी जिन्‍हें अंकिता 'रानी दी' कह रही थीं, नवंबर, 2019 के आसपास उनसे मिलने गई थीं और अपने साथ आने के लिए कहा। सुशांत आने के लिए तैयार थे लेकिन आखिरी समय उन्होंने बिना कारण बताए मना कर दिया।

अंकिता ने भी खोला था राज

अंकिता ने भी खोला था राज

अंकिता ने कहा, 'रानी दी ने मुझे बताया कि उन्‍हें सुशांत पर किसी तरह का दबाव महसूस हुआ।' एक्‍ट्रेस के मुताबिक सुशांत कभी भी अपनी रानी दीदी के खिलाफ नहीं जाते थे। मां के बाद रानी दीदी ही थीं, जिनकी सुशांत सुनते थे। ऐसे में जब उन्‍हें यह पता लगा तो वह काफी हैरान रह गई थी क्योंकि पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था कि सुशांत रानी दीदी के खिलाफ गए हों। अंकिता ने आगे कहा कि सुशांत की बहन ने उनसे कहा कि उनका भाई खो रहा है। इस पर उन्होंने सिर्फ रानी दीदी को सांत्वना दी और सुशांत को कुछ समय देने के लिए कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+