KCR Health Update: कूल्हे की हड्डी हुई फ्रैक्चर, बाथरूम में फिसल गए थे पूर्व मुख्यमंत्री

KCR requires left hip replacement: तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती हैं। हॉस्पिटल द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री के बाएं कूल्हे में फ्रैक्चर है। उनकी हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की जाएगी।

अस्पताल ने बताया, "कल्वाकुंतला चन्द्रशेखर राव गारू अपने निवास के बाथरूम में फिसलकर गिर गए थे और बाद में उन्हें आगे की देखभाल के लिए यशोदा अस्पताल लाया गया। सीटी स्कैन सहित बाकी टेस्ट करने पर पता चला कि उनके बाएं कूल्हे में फ्रैक्चर है। इसके लिए उनके बाएं कूल्हे के प्रतिस्थापन (हिप रिप्लेसमेंट) की आवश्यकता होगी। ऐसे मामलों में ठीक होने में समान्यत: छह से आठ सप्ताह का समय लगता है।"

KCR

हॉस्पिटल द्वारा कहा गया है, "ऑर्थोपेडिक, एनेस्थीसिया, जनरल मेडिसिन और पेन मेडिसिन सहित एक बहु-विषयक टीम द्वारा उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। उनकी स्थिति स्थिर है। अस्पताल समय-समय पर उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में अपडेट करता रहेगा।"

इस बीच, तेलंगाना के नए सीएम रेवंत रेड्डी के निर्देश पर, स्वास्थ्य चिकित्सा और परिवार कल्याण सचिव ने पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए यशोदा अस्पताल का दौरा किया।

कांग्रेस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, "पूर्व मुख्यमंत्री को उनके आवास से अस्पताल तक लाने ले जाने के लिए पुलिस विभाग के द्वारा ग्रीन चैनल सुनिश्चित किया था।"

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केसीआर के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। जबकि उनकी बेटी के.कविता ने कहा है कि तेलंगाना के पूर्व सीएम को मामूली चोट लगी है।

पीएम मोदी ने एक्स (पहले ट्वीटर) पर एक पोस्ट में कहा, "यह जानकर दुख हुआ कि तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर गारू को चोट लगी है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।"

केसीआर की बेटी के.कविता ने भी एक्स पर पोस्ट किया और कहा कि तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की सर्जरी की जाएगी। फिलहाल वो विशेषज्ञों की देखरेख में हैं।

उन्होंने एक्स पर लिखा, "मेरे पिता, केसीआर गारू की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के कारण एक बड़ी सर्जरी होगी। हम पिताजी के लिए प्रार्थनाओं और आशीर्वादों का प्रवाह देखकर अभिभूत हैं। हम बीआरएस परिवार और शुभचिंतकों के साथ मिलकर अपने नेता केसीआर गारू के शीघ्र और स्वस्थ स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करते हैं।"

यह देखें: Telangana में पहले KCR की कुर्सी गई, अब BRS पर मंडराया टूट का संकट! क्या बदला लेगी कांग्रेस?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+