KBC 12: 7 करोड़ का वो सवाल जिसका जवाब नहीं दे पाईं नाजिया, क्या आपको मालूम है सही उत्तर?
नई दिल्ली। सोनी टीवी के मशहूर शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) को अपने 12वें सीजन का पहला करोड़पति मिल गया है। 11 नवंबर की रात प्रसारित हुए एपिसोड में अमितभ बच्चन ने केबीसी-12 का 7 करोड़ रुपए का सवाल पूछा। बता दें कि केबीसी-12 में अब तक हॉट सीट पर बैठने वाले किसी भी प्रतिभागी ने एक करोड़ के सवाल का सही जवाब नहीं दिया लेकिन दिल्ली से आईं नाजिया नसीम ने बुधवार को यह कारनामा कर दिखाया। नाजिया एक करोड़ रूपए जीतकर केबीसी-12 की पहली करोड़पति बन गई हैं।
Recommended Video

केबीसी की पहली करोड़पति
इसके साथ ही केबीसी के सीजन-12 में नाजिया पहली वह कंटेस्टेंट बनीं जिनके सामने सात करोड़ रुपए का सवाल रखा गया। इससे पहले अब तक किसी ने भी एक करोड़ तक के आंकड़े के नहीं छुआ था। हालांकि नाजिया ने एक करोड़ रुपए के सवाल का सही जवाब तो दे दिया लेकर उन्हें 7 करोड़ वाले सवाल का सही उत्तर मालूम नहीं था। जिसके चलते नाजिया ने एक करोड़ रुपए के साथ की खेल को बीच में ही छोड़ने का फैसला किया।

सवाल का जवाब नहीं दे पाईं नाजिया
नाजिया नसीम भले ही सात करोड़ रुपए के सवाल का सही जवाब नहीं दे पाई हों लेकिन ऐसा नहीं है कि उस सवाल का उत्तर किसी को पता न हो। अगर आपने 11 नवंबर की रात ऑनएयर हुए को मिस कर दिया तो आज हम आपके सामने उसी सवाल को रखने जा रहे हैं जिसे अमिताभ बच्चने सात करोड़ की धन राशि के लिए नाजिया नसीम के सामने रखा था। देखते हैं क्या आपको उस सवाल का सही उत्तर मालूम है।

अमिताभ ने पूछा था ये सवाल
शो के दौरान अमिताभ बच्चन में अपने चिर परिचित अंदाज में 7 करोड़ रुपयों के लिए जो सवाल पूछा वो ये था- नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में कहां सबसे पहली बार आजाद हिंद सरकार कि उद्घोषणा की थी? इस सवाल के चार ऑप्शन थे-
(A)कैथे सिनेमा हॉल
(B)फोर्ट कैनिंग पार्क
(C)नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर
(D)नेशनल गैलरी सिंगापुर

नाजिया ने नहीं लिया कोई रिस्क
इस सवाल को देखकर नाजिया का भी सिर चकरा गया और उन्होंने काफी देर तक जवाब को लेकर विचार किया। नाजिया इस सवाल के जवाब को लेकर श्योर नहीं थीं और उनकी सभी लाइफालाइनें समाप्त हो चुकी थीं। इस स्थिति में सवाल का सही जवाब मालूम न होने की वजह से नाजिया ने शो को बीच में ही क्विट करने का फैसला किया। अगर नाजिया इस सवाल का गलत जवाब दे देतीं तो वह 1 करोड़ रुपए से सीधे नीचे गिरकर 3 लाख 20 हजार पर आ जातीं। इसलिए नाजिया ने कोई रिस्क नहीं लिया।

ये है सवाल का सही उत्तर
हालांकि खेल के नियमों के अनुसार क्विट करने के बाद अमिताभ ने नाजिया से सवाल के एक ऑप्शन को गेस करने को कहा। इस पर नाजिया ने ऑप्शन सी यानि नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर को गेस किया लेकिन ये गलत जवाब था। इस सवाल का सही जवाब था ऑप्शन (A) यानी कैथे सिनेमा हॉल। बता दें कि केबीसी-12 की पहली करोड़पति नाजिया फिलहाल दिल्ली में रहती हैं और गुरुग्राम स्थित इंडियन मल्टीनेशनल मोटरसाइकिल कंपनी रॉयल एनफील्ड में कम्युनिकेशन मैनेजर के पद पर नियुक्त हैं। उनके पति भी शकील भी दिल्ली में एक एडवर्टाइजमेंट एजेंसी चलाते हैं। हालांकि मूल रूप से नाजिया झारखंड में रांची जिले के डोरंडा पारसटोली इलाके से हैं और उनके पति छत्तीसगढ़ में भिलाई के रहने वाले हैं।

IIMC से किया मास कम्युनिकेशन का कोर्स
स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) से रिटायर्ड मोहम्मद नसीमुद्दीन के तीन बच्चों में नाजिया नसीम मंझली बेटी हैं। बेटी की कामयाबी पर नसीमुद्दीन बेहद खुश हैं और रिश्तेदारों-दोस्तों के बधाई संदेशों से लगातार उनके फोन की घंटी घनघना रही है। नाजिया की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई रांची में ही हुई और इसके बाद दिल्ली के आईआईएमसी से उन्होंने मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया। नाजिया को हिंदी और उर्दू में शायरी का भी शौक है।
यह भी पढ़ें: KBC और अमिताभ बच्चन पर FIR, इस सवाल को लेकर बचा बवाल












Click it and Unblock the Notifications