KBC 12 की दूसरी करोड़पति मोहिता शर्मा को 1 मैगी पैकेट में मिले दो मसाला पाउच, खुशी से बोलीं-'लकी हूं मैं'
नई दिल्ली। सोनी टीवी के मशहूर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 12वां सीजन की शोहरत अपने पूरे शबाब पर है, हाल ही में इस सीजन को दूसरी करोड़पति आईपीएस अधिकारी मोहिता शर्मा के रूप में मिली है। हिमाचल की इस बेटी ने अपने खेल से ना केवल करोड़ रु जीते बल्कि अपनी सादगी, अपने ज्ञान और अपनी बातों से लोगों का दिल भी जीत लिया है। ट्विटर पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहने वाली इस आईपीएस अधिकारी ने एक मजेदार पोस्ट शेयर की है, जो कि इस वक्त वायरल हो रही है और इस वजह से मोहिता शर्मा लोगों के बीच जबरदस्त रूप से आकर्षण का केंद्र बन गई हैं।
Recommended Video

'इसे कहते हैं किस्मत, मुझे मालूम नहीं था मैं इतनी लकी हूं'
दरअसल करोड़पति मोहिता शर्मा ने ट्वीट किया कि उन्होंने मैगी का छोटा पैकेट खरीदा लेकिन उस पैकेट में उन्हें एक नहीं बल्कि दो मसाले के पैकेज मिले, जिसके लिए मोहिता ने खुद को लकी बताते हुए कहा-'इसे कहते हैं किस्मत, मुझे मालूम नहीं था मैं इतनी लकी हूं, भगवान वाकई में आज दयालु हैं।' देखते ही देखते मोहिता का ये Tweet सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोगों ने इस ट्वीटपर बहुत सारे कमेंट कर डाले हैं।

वायरल हुआ मोहिता शर्मा का Tweet
कुछ लोगों ने मोहिता को बधाई दी तो कुछ लोगों ने भी मोहिता को 'लकी' बता डाला, किसी ने लिखा कि 'आप पर तो सच में ईश्वर की कृपा बरस रही है' तो किसी ने लिखा कि 'अब आप ये भी बता दीजिए कि इतने सारे मसाला पैकेट का कीजिए क्या?', तो किसी ने कहा कि 'ऊपरवाला जब भी देता है छप्पड़ फाड़कर ही देता है'।

मोहिता शर्मा 2017 बैच की आईपीएस हैं...
गौरतलब है कि कांगड़ा के देहरा के चलाली की रहने वाली मोहिता शर्मा 2017 बैच की आईपीएस हैं। मोहिता इन दिनों जम्मू-कश्मीर के बारी ब्राह्मणा शहर में असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस की पोस्ट पर तैनात हैं। उनके पति रुशाल गर्ग भी आईएफएस हैं। अपने करोड़पति बनने का सारा श्रेय अपने पति को देने वाली मोहिता शर्मा ने उस वक्त शो में सबको चौंका दिया था, जिस वक्त उन्होंने कहा कि इस हॉटसीट पर आने के लिए उनके पति पिछले 20 साल से कठिन प्रयास कर रहे थे।

मोहिता शर्मा से बेहद प्रभावित हुए अमिताभ
इस बात को सुनकर शो के होस्ट और महानायक अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए थे, उन्होंने मोहिता शर्मा के पति रुशाल गर्ग की तरफ देखा तो उन्होंने कहा कि हां, ये सच कह रही हैं आज से 20 साल पहले केबीसी जूनियर शुरू हुआ था, उस वक्त मेरी उम्र 5 साल थी, तब मेरे पास पीसी यानी कंप्यूटर नहीं था, घर में सिवाय केबीसी के और कुछ देखने की इजाजत नहीं थी, तो मैंने सोचा कि अगर मैं यहां आ जाता हूं तो मुझे पीसी मिल जाएगा लेकिन मेरा नंबर नहीं लगा और तब से लगातार यानी कि लगातार बीस साल से मैं यहां आने की कोशिश कर रहा हूं, मैं आज बहुत खुश हूं कि आज मेरी पत्नी हॉट सीट पर आई और करोड़पति बन गई है।

'कैसे-कैसे लोग ऑफिसर बन जाते हैं'
मोहिता के ज्ञान से प्रभावित होकर अमिताभ ने कहा था कि वो अब ट्विटर पर मोहिता शर्मा को फॉलो करेंगे, आपको बता दें कि बिग बी अपने अकाउंट से महज 1796 लोगों को फॉलो करते हैं। उन्होंने मोहिता की काफी तारीफ भी की।
'...खुद से कह सकूं कि हां मैंने बढ़िया खेला'
मोहिता ने शो में एक कविता भी सुनाई थी, उन्होंने कहा कि 'आज मैं 1 करोड़ जीत गई, मैं बहुत खुश हूं लेकिन यहां सिर्फ यह सोच कर आई थी कि बढ़िया खेलूं, जिससे लोगों को ये ना लगे कि कैसे-कैसे लोग ऑफिसर बन जाते हैं, मैं सोकर जब उठूं तो खुद से कह सकूं कि हां मैंने बढ़िया खेला।'
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications