तो इस नाम से सेव से है अमिताभ के मोबाइल में जया बच्चन का नाम, KBC में खुला राज

मुंबई। सोनी टीवी के मशहूर शो केबीसी की टीआरपी काफी हाई है, इस शो के जरिए अमिताभ बच्चन का एक नया रूप लोगों के सामने आया है और वो रूप है मस्ती वाला, जिन्हें लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं, इस शो में उन्होंने अपने जीवन से जुड़े कुछ मजेदार खुलासे किए भी है, सोमवार को अमिताभ के सामने हॉट सीट पर बैठे थे, देहरादून के सुमित तड़ियाल, जिन्होंने अपनी पत्नी को लेकर एक नई बात लोगों को बताई।

अमिताभ का दिखा मस्ती वाला रंग

अमिताभ का दिखा मस्ती वाला रंग

दरअसल मेगास्टार ने सुमित से पूछा कि क्या आपका ब्याह हो गया है, सुमित ने कहा, हां, इसके बाद अमिताभ ने पूछा कि आप लोग आपस में झगड़ते भी हैं, जिस पर सुमित ने कहा कि हां थोड़ा बहुत झगड़ा होता है सर...अब बर्तन हैं तो बजेंगे ही, जिसे सुनकर सब हंसने लगते हैं।

अमिताभ ने पूछी दिलचस्प बात

अमिताभ ने पूछी दिलचस्प बात

फिर इसके बाद अमिताभ ने सुमित की पत्नी से पूछा कि आप इन्हें घर क्या कहकर बुलाती हैं तब सुमित की पत्नी ने कहा, मैं तो नाम से बुलाती हूं, जिसके बाद सुमित ने कहा कि उन्होंने तो अपनी बीवी का नाम 'सुनती हो' के नाम से सेव कर रखा है।

'JB नाम से सेव किया है पत्नी का नाम'

'JB नाम से सेव किया है पत्नी का नाम'

जिसके बाद बिग बी बोलते हैं कि काफी अच्छा नाम है, अमिताभ कहते हैं कि हम भी फोन में अपनी पत्नी का नाम JB से सेव किए हुए हैं, लेकिन आज ही हम भी बदल देंगे और अपनी पत्नी नाम 'सुनती हो' कर देंगे, इसके बाद सभी जोर से हंसने लगते हैं।

सोशल मीडिया पर भी होने लगे अमिताभ के चर्चे

केबीसी के इस अंक की बातें सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से हो रही हैं, लोग इस बात पर काफी मजे ले रहे हैं, कुछ लोगों ने अमिताभ-जया को 'बेस्ट कपल' कहा है तो कुछ लोग अमिताभ के अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+