कभी 10 रुपए के लिए तरसती थी ये कंटेस्टेंट, केबीसी में आकर जीते लाखों
नई दिल्ली। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला शो कौन बनेगा करोड़पति-11 दर्शकों का खासा पसंद आ रहा है। केबीसी में कुछ ऐसे कंटेस्टेंट भी रहे हैं जो अपनी जिंदगी के अनुभवों को साझा करते हैं, वे उन मुश्किल हालात को याद करके भावुक हो जाते हैं जिनके कारण कभी ना कभी अपने जीवन में उनको परेशानियों का सामना करना पड़ा है। केबीसी में हॉटसीट पर ऐसी ही एक प्रतिभागी बिहार से आई थीं।

शर्मिष्ठा पटना की रहने वाली हैं
शर्मिष्ठा पटना की रहने वाली हैं और वे एक निजी बैंक में क्लर्क हैं। उनका जीवन बेहद कठिन परिस्थितियों में गुजरा है। शर्मिष्ठा ने बताया, 'जब कभी अपने पापा से 10 रु पेन खरीदने के लिए मांगें और वे ना दे पाएं तो कैसा महसूस होगा? मेरे साथ ऐसा हुआ है। मुझसे ज्यादा मेरे पिता को इस बात का मलाल था, तब मैंने फैसला किया कि मैं अपने परिवार की मदद करूंगी।' वे कहती हैं कि आज भी सैलरी मिलने के बाद वे अपने पापा को सारा पैसा दे देती हैं। बाद में जरूरत के वक्त उनसे मांगती हैं। वे कहती हैं, 'जो भी फाइनेंशियल दिक्कतें हैं, इसके अलावा हम रिश्तों के मामले में अमीर हैं।'

कभी 10 रु की पेन तक नहीं खरीद पाई थीं
शर्मिष्ठा ने केबीसी में 6.40 लाख रु जीते। 12 लाख 50 हजार के सवाल पर उन्होंने गेम से क्वीट कर लिया। उनसे सवाल पूछा गया, 'कौन सी भारतीय महिला शतरंज खिलाड़ी जुडिट पोलगर के बाद 2600 एलो रेटिंग को पार करने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी बनी? इस सवाल का जवाब उनको नहीं पता था। उन्होंने यहीं पर गेम से क्वीट कर लिया। इस सवाल का सही जवाब था, कोनेरू हम्पी। शर्मिष्ठा ने लव मैरिज की है और उनके माता-पिता भी उनके साथ ही रहते हैं।

शर्मिष्ठा ने केबीसी में 6.40 लाख रु जीते
इसके पहले, केबीसी के कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में हॉटसीट पर डॉ. बीएम भारद्वाज और उनकी पत्नी डॉ. माधुरी पहुंचे थे। डॉ. बीएम भारद्वाज और उनकी पत्नी 'अपना घर' नाम से एक आश्रम चलाते हैं जहां गरीब और बेसहारा लोगों को आसरा दिया जाता है। बता दें कि केबीसी के इस सीजन को अब तक तीन करोड़पति मिले हैं जबकि कई अन्य लोगों ने भी लाखों रु जीते हैं।












Click it and Unblock the Notifications