केबीसी: अमिताभ बच्चन ने बताया, क्यों पत्नी जया की एक फिल्म से उन्हें कर दिया गया था बाहर
नई दिल्ली। टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के एपिसोड के दौरान होस्ट अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट्स से ढेर सारी बातें करते हैं। बिग बी के इस अंदाज को सभी पसंद करते हैं। इस शो के दौरान अमिताभ ने अपने बारे में कई चीजें बताई हैं जो शायद ही पहले खबरों में आई हैं। ऐसे ही एक वाकए के बारे में अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति के एक एपिसोड में बताया जब उनको जया की फिल्म से निकाल दिया गया था।

डायरेक्टर को किसी नए चेहरे की तलाश थी
केबीसी में डॉ सुशील कुमार मुखीजा ने 3 लाख 20 हजार जीते थे। सुशील ने इस दौरान अमिताभ बच्चन को जया बच्चन से जुड़ा एक किस्सा सुनाया कि कैसे उनकी पत्नी जया के कारण उनके स्कूल को गर्व है। उन्होंने बताया कि जया गुड्डी फिल्म की शूटिंग के दौरान वहां आई भी थीं। इस पर अमिताभ बच्चन ने कहा कि गुड्डी फिल्म में वे भी थे, लेकिन फिल्म के डायरेक्टर ऋषिकेश मुखर्जी को किसी नए चेहरे की तलाश थी, जिसके कारण उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया था।

फिल्म गुड्डी में जया के सामने एक नया चेहरा लिया गया
इसके पहले भी एक एपिसोड में अमिताभ ने कंटेस्टेंट से बात करते हुए कहा था, 'हम भी फोन में अपनी पत्नी का नाम JB से सेव किए हुए हैं, लेकिन आज ही हम भी बदल देंगे और अपनी पत्नी नाम 'सुनती हो' कर देंगे, इसके बाद सभी जोर से हंसने लगे।' केबीसी में सुशील कुमार मखीजा के बाद कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में हॉटसीट पर डॉ. बीएम भारद्वाज और उनकी पत्नी डॉ. माधुरी पहुंचे थे। डॉ. बीएम भारद्वाज और उनकी पत्नी 'अपना घर' नाम से एक आश्रम चलाते हैं जहां गरीब और बेसहारा लोगों को आसरा दिया जाता है।

खुद से जुड़े किस्से सुना चुके हैं बिग बी
इनके द्वारा परिवारों को दोबारा एकजुट करने की कोशिश भी की जाती है। सवाल-जवाब के इस सिलसिले के बीच अमिताभ बच्चन ने बीएम भारद्वाज और उनकी पत्नी की तारीफ करते हुए कहा कि ये दोनों लोग अपने काम की प्रशंसा में दिया जाने वाला कोई सम्मान या उपाधि स्वीकार नहीं करते हैं। इसके बाद शो के दौरान ही डॉक्टर बीएम भारद्वाज ने कहा कि कोई मां अपने बच्चों की सेवा करती है, पिता अपना कर्तव्य निभाता है। तो क्या कोई कभी इसके बदले किसी सम्मान की अपेक्षा करता है। उन्होंने कहा कि परिवार के लोगों का काम कर सम्मान लेने से बुरा दिन कोई नहीं हो सकता है।
-
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?












Click it and Unblock the Notifications