फैंस को अपनी तस्वीर पर दूध चढ़ाते देख सोनू सूद हुए खुश, कविता कौशिक भड़कीं, कही ये बात

मुंबई, 22 मई: बीते साल कोरोना वायरस फैलने के बाद से ही एक्टर सोनू सूद चर्चा में रहे हैं। बीते साल उन्होंने हजारों ऐसे लोगों को उनके शहर को भेजा था, जो लॉकडाउन के बाद बड़े शहरों में फंस गए थे। वहीं इस साल कोरोना मरीजों को लिए दवाएं, ऑक्सीजन सिलेंडर और बेड का इंतजाम करने के लिए उनकी तारीफ भी हुई है। इस सबको लेकर ही एक वीडियो सामने आई है, जिसमे सोनू के कोरोना संकट में काम से खुश लोग, उनकी तस्वीर पर दूध चढ़ा रहे हैं। सोनू तो इससे खुश हैं लेकिन अभिनेत्री कविता कौशिक ने इस पर नाराजगी जताई है।

सोनू सूद के पोस्टर को दूध से नहला रहे

सोनू सूद के पोस्टर को दूध से नहला रहे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोग सोनू सूद के एक बड़े पोस्टर पर दूध चढ़ा रहे हैं। वीडियो आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के श्रीकलाहस्ती का बताया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि खुद को सोनू सूद का प्रशंसक बता रहे ये लोग सोनू सूद के पोस्टर पर कई लीटर दूध चढ़ाते हैं। इनका कहना है कि सोनू जो काम कोरोना मरीजों के लिए कर रहे हैं, उसे खश होकर उन्होंने ऐसा किया है। सोनू सूद ने इस वीडियो को अपने ट्विटर से शेयर करते हुए लिखा है कि इ प्या के लिए वो आभार प्रकट करते हैं।

कविता कौशिश को पसंद नहीं आया

कविता कौशिश को पसंद नहीं आया

बिग-बॉस का हिस्सा रह चुकीं और कई टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकीं अभिनेत्री कविता कौशिक ने इस पर नाराजगी जाहिर की है। इस वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि सोनू सूद जो काम कर रहे हैं, वो वाकई शानदार है। सोनू के काम पर कोई उंगली नहीं उठा रहा है लेकिन जब लोगों के सामने पेट भरने की चुनौती है तो ये सब जरूरी तो नहीं है।

हर चीज पर ओवररिएक्ट करना जरूरी नहीं है

हर चीज पर ओवररिएक्ट करना जरूरी नहीं है

कविता कौशिक ने ट्विटर पर सोनू के पोस्टर पर दूध चढ़ाते लोगों का फोटो शेयर करते हुए लिखा है- हम सब सोनू सूद से प्यार करते हैं। ये पूरा देश हमेशा उनके काम के लिए हमेशा उनका कर्जदार रहेगा। मुझे पूरा भरोसा है कि इस बेवकूफी भरे काम से सोनू सूद भी खुश नहीं होंगे। ये एक ऐसा वक्त है, जब लोग भूख से मर रहे हैं और यहां दूध बर्बाद किया जा रहा है। आखिर क्यों हम हर चीज में इतना ज्यादा क्यों खींच देते है, क्या हमेशा ही ओवररिएक्ट करना जरुरी है।

 चौटाला के किरदार से मिली कविता को पहचान

चौटाला के किरदार से मिली कविता को पहचान

अभिनेत्री है, जिन्होंने एकता कपूर के टीवी सीरियल 'कुटुंब' से अपने करियर की शुरुवात की थी। कौशिक को मुख्य रूप से, सब टीवी के शो 'एफ आई आर' में चंद्रमुखी चौटाला के रूप में जाना जाता है। इन्होने अपना करियर टीवी इंडस्ट्री से शुरू किया था। कविता ने नाच बलिये और झलक दिखला जा जैसे शो का भी हिस्सा रह चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+