एक वक्त अपने मोटापे से काफी परेशान थे 'डॉ हाथी', सर्जरी से कम कराया था 80 किलो वजन
टीवी पर आने वाले सभी के पसंदीदा शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'डॉ. हाथी' का किरदार निभाने वाले अभिनेता कवि कुमार आजाद का निधन हो गया। कवि की निधन मुंबई के वॉकहार्ड अस्पताल में हार्ट अटैक से हुआ।

मुंबई। टीवी पर आने वाले सभी के पसंदीदा शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'डॉ. हाथी' का किरदार निभाने वाले अभिनेता कवि कुमार आजाद का निधन हो गया। कवि की निधन मुंबई के वॉकहार्ड अस्पताल में हार्ट अटैक से हुआ। सीरियल में सभी को अपने वजन पर जोक मारकर हंसाने वाले कवि असल जीवन में उससे काफी परेशान रहे हैं। एक वक्त ऐसा था जब कवि इस मोटापे से इतना परेशान हो गए थे कि उन्हें वेंटीलेटर पर जाना पड़ा था।

एक वक्त पर वजन से थे परेशान
कवि कुमार आजाद टीवी पर 'डॉय हाथी' के रूप में मशहूर थे। टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में वो सबसे ज्यादा चर्चा में अपने वजन के कारण रहते थे। जहां इस वजन ने एक ओर उन्हें इतनी शोहरत दिलाई, वहीं एक बार यही उनकी लंबी बीमारी का कारण बना था। कवि एक वक्त अपने मोटापे से काफी परेशान हो गए थे। उनका वजन काफी ज्यादा हो गया था कि उन्हें वेंटीलेटर तक पर रखना पड़ा था।

सर्जरी से कम हुआ था 80 किलो वजन
इसी दौरान उनकी मुलाकात एक डॉक्टर से हुई जिसने उन्हें वजन कम करने के लिए सर्जरी कराने का सुझाव दिया। कवि ने ये सलाह मानते हुए 2010 में सर्जरी करवाई जिससे उनका वजन काफी कम हो गया था। सर्जरी के बाद एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि इसके बाद उनका जन 80 किलो तक कम हो गया था। 'जैसे मेरा जीवन ही बदल गया हो। मुझे देखने आने वाले लोग मेरा ट्रांसफॉर्मेशन देखर हैरान रह जाते थे। वजन कम होने के बाद मैंने नए सिरे से जीवन शुरू किया।'

टीवी जगत में शोक
इसके बाद कवि ने हमेशा आगे देखा और हर पल को जीने में विश्वास रखा। सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। वो पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और रविवार रात कोमा में भी चले गए थे। उनके निधन के बाद से पूरे टीवी जगत में शोक छा गया है। फिल्म सिटी में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की शूटिंग भी रोक दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications