कौन बनेगा करोड़पति में प्रतियोगी की मां ने अमिताभ बच्चन को डांटा तो बिग बी ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। लोकप्रिय टीवी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति एक बार फिर से कोरोना काल में शुरू हो चुका है। इस बार भी लोग अमिताभ बच्चन के इस शो को काफी पसंद कर रहे हैं। जिस अंदाज में शो के एंकर अमिताभ बच्चन प्रतियोगियों से सवाल पूछते हैं, उनसे बात करते हैं, वह लोगों को काफी पसंद है। शो में आने वाले प्रतियोगियों के साथ अमिताभ बच्चन व्यक्तिगत स्तर पर भी बात करते हैं जो इस शो को और शो से बिल्कुल अलग है। सोमवार को कौन बनेगा करोड़पति के एपिसोड में पंजाब के अमृतसर से प्रदीप कुमार सूद ने हिस्सा लिया। इस एपिसोड में प्रतियोगी की मां ने अमिताभ बच्चन से एक बात की शिकायत की है।

Recommended Video

    KBC में प्रतियोगी की मां ने Amitabh को जब लगाई डांट, तो BIG-B ने यूं दिया जवाब | वनइंडिया हिंदी
    मां की वजह से बिग में लिया हिस्सा

    मां की वजह से बिग में लिया हिस्सा

    टीवी इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन हर घर में कौन बनेगा करोड़पति शो की वजह से लोकप्रिय हो चुके हैं। सोमवार के एपिसोड में प्रदीप कुमार सूद से अमिताभ बच्चन व्यक्तिगत स्तर पर भावनात्मक बात की। अमृतसर से आए प्रतियोगी प्रदीप के बारे में जो विस्तृत वीडियो दिखाया गया उसमे प्रदीप की दिनचर्या और जीवनशैली की जानकारी दी गई। इस वीडियो में प्रदीप कुमार की मां भी देखी जा सकती हैं। प्रदीप बताते हैं कि केबीसी में आने की एक वजह उनकी मां भी हैं।

    मां ने की बिग बी से शिकायत

    मां ने की बिग बी से शिकायत

    प्रदीप बताते हैं कि उनकी मां उनके लिए कौन बनेगा करोड़पति के सवाल-जवाब तैयार करती थीं। जिस तरह से अपने बेटे के लिए प्रदीप की मां ने सवाल-जवाब की लिस्ट तैयार की, उसे देखकर हर कोई भावुक हो गया कि एक मां अपने बेटे को हर मुकाम पर जीतते देखना चाहती है। प्रदीप बताते हैं कि शो का हिस्सा नहीं बन पाने की वजह से मेरी मां काफी नाराज हो जाती थी। वो पूछा करती थीं कि अमिताभ बच्चन हर किसी को बुलाते हैं लेकिन तुम्हे क्यों नहीं बुलाते हैं। यह सुनकर अमिताभ बच्चन हंसने लगते हैं और उनकी मांग से वीडियो कॉल के दौरान बात करते हुए उन्हें बधाई देते हैं।

    1250000 रुपए जीते

    1250000 रुपए जीते

    अमिताभ बच्चन प्रदीप की मां को सांत्वना देते हैं और कहते हैं कि उनका बेटा शो में अच्छा खेल रहा है और संभव है कि वह जीत भी जाएं। यही नहीं वह एक जोक भी साझा करते हैं और कहते हैं कि आज उनका बेटा जितनी भी राशि जीतेगा, वह उसे आधा मेरे साथ साझा करेंगे। इस एपिसोड में प्रदीप कुमार ने 1250000 रुपए जीते। आखिरी सवाल के जवाब में प्रदीप अटक गए थे और उन्होंने खेल को वहीं छोड़ दिया। हालांकि शो छोड़ने के बाद उन्होंने सवाल का जो जवाब दिया था वह सही था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+