KBC: धोनी से जुड़े सवाल पर फंस गईं ये टीचर, 3.20 लाख रुपए का था ये सवाल

नई दिल्ली। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीजन में गुजरात के भावनगर की रहने वाली बीनाबेन प्रवीणभाई राठौर हॉट सीट पर पहुंची थीं। शो के दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ काफी बातचीत की। बीनाबेन पेशे से एक अध्यापक हैं। वे क्लास 6 से 8 तक के बच्चों को गणित और विज्ञान पढ़ाती हैं। वहीं, गेम के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से संबंधित एक सवाल पर वह फंस गईं और उनको गेम से क्विट करना पड़ा। केबीसी में पहुंची बीनाबेन ने कई मजेदार बातें बताईं।

गुजरात की टीचर ने जीते 1.60 लाख

गुजरात की टीचर ने जीते 1.60 लाख

इस शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने उनका नाम लेकर बुलाया तो बीनाबेन ने कहा, 'आप मुझे केवल बीना कहकर बुलाएं, पूरा नाम लेने पर ऐसा लगता है कि जैसे मैं बहुत बड़ी हो गई हूं। इसपर बिग बी ने कहा कि आप मुझसे बड़ी नहीं हो सकती हैं ना? मैं तो 77 पार कर गया हूं। अमिताभ के ये कहते ही सभी दर्शक हंसने लगे। बीनाबेन ने केबीसी में एक लाख 60 हजार रु जीते।

धोनी से जुड़े सवाल पर छोड़ा गेम

धोनी से जुड़े सवाल पर छोड़ा गेम

दरअसल, उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से जुड़े एक सवाल पर गेम से क्विट कर लिया। शो के दौरान उनसे सवाल किया गया, 'बतौर कप्तान आईपीएल में 100 मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी कौन हैं? इसका जवाब उनको नहीं पता था। इस सवाल का सही जवाब था, एमएस धोनी। इसके साथ ही बीनाबेन को 1 लाख 60 हजार रु से ही संतोष करना पड़ा।

क्लास 6 से 8 तक के बच्चों को पढ़ाती हैं बीनाबेन

क्लास 6 से 8 तक के बच्चों को पढ़ाती हैं बीनाबेन

शो के दौरान अमिताभ बच्चन से बात करते हुए बीनाबेन ने कहा, 'मेरे सास-ससुर साथ ही रहते हैं। वे बोल और सुन नहीं पाते हैं। मेरे पति को भी सुनने में दिक्कत होती है। इसके बावजूद हमारे बीच अच्छी बॉन्डिंग हैं।' बीनाबेन की बातें सुनकर अमिताभ ने पूछा कि उनको एडजस्ट करने में दिक्कत नहीं हुई? तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मेरी शादी कहीं और हो गई होती तो शायद मैं उतना खुश नहीं रह पाती।' बीनाबेन के साथ शो में उनके पति भी आए थे, जो उनकी बातें सुनकर काफी इमोशनल हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+