Birthday पर दिखा कैटरीना का बोल्ड अंदाज, शेयर की बिकिनी फोटो

मुंबई। बॉलीवुड की 'बार्बी गर्ल' कैटरीना कैफ आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं, कैटरीना इस वक्त अपने परिवार संग मैक्सिको में हैं और वहीं अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं, हिंदी सिनेमा की स्वीट गर्ल आज काफी बोल्ड अंदाज में नजर आई है,कैटरीना ने आज जो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, उसमें वो सफेद बिकनी में पहने हुए हैं और निसंदेह काफी हसीन नजर आ रही हैं।

कैटरीना ने शेयर की बिकिनी फोटो

तस्वीर में कैटरीना ने बिकनी पर सफेद स्वैग पहना हुआ है और ऊपर से उनकी कातिलाना मुस्कान ने उन्हें और खूबसूरत बना दिया है। लोग कैटरीना की इस तस्वीर को पसंद कर रहे हैं और शेयर कर रहे हैं, लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं औऱ उनके स्वस्थ जीवन की कामना की है, उन्हें बर्थडे विश करने वालों में अर्जुन कपूर समेत कई फिल्मी कलाकार शामिल हैं।

बॉलीवुड की बार्बा डॉल हैं कैटरीना कैफ

आपको बता दें कि बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शूमार कैटरीना कैफ आज लोगों के दिलों की धड़कन बन चुकी हैं। फिल्म 'बूम' से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली कैटरीना ने आज फिल्म 'भारत' तक बॉलीवुड के हर चोटी के कलाकार के साथ काम कर चुकी हैं, हिंदी भाषा ना आने के बावजूद कैटरीना कैफ आज हिंदी सिनेमा की शीर्ष अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।

बॉक्सऑफिस पर सौ करो़ड़ का बिजनेस

उनकी फिल्मों ने लगातार बॉक्सऑफिस पर सौ करो़ड़ का बिजनेस किया है तो वहीं आयटम नंबर और मॉडलिंग की दुनिया में भी कैटरीना कैफ का डंका बज रहा है।

फिल्म 'टाईगर 3' का इंतजार

फिल्म 'टाईगर 3' का इंतजार

सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर के साथ नजदीकियों को लेकर चर्चा में रहने वाली कैटरीना कैफ आज हिंदी सिनेमा के सभी बिग नेम और बैनर संग काम कर रही है। कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्म 'टाईगर 3' है, जिसमें वो सलमान खान संग नजर आएगीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+