अक्षय कुमार को राखी बांधना चाहती थीं कैटरीना कैफ, एक्टर ने दिया था ये जवाब

मुंबई, 30 जून: एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने अक्षय कुमार के साथ कई फिल्मों में काम किया है और उनकी जोड़ी को अक्षय के साथ काफी हिट माना जाता है। कई फिल्मों में अक्षय के साथ रोमांस करने वाली कैटरीना एक बार अक्षय कुमार को राखी बांधना चाहती थीं और इसके लिए उन्होंने अक्षय से पूछा भी था। अक्षय कुमार ने उनको इस पर कहा था कि राखी तो नहीं बंधवाएंगे लेकिन वो उनको थप्पड़ जरूर मार देंगे।

चैट शो में किया कैटरीना का खुलासा

चैट शो में किया कैटरीना का खुलासा

करण जौहर के साथ एक चैट शो में कैटरीना कैफ ने बताया कि फिल्म 'तीस मार खान' की शीटिंग के दौरान सेट उन्होंने सोचा कि कोई उनसे राखी क्यों नहीं बंधवाता? कैटरीना ने बताया कि तभी उनको अक्षय आते दिखे। ऐसे में उन्होंने अक्षय कुमार से पूछा कि वो उन्हें राखी बांध सकती हैं। एक्टर ने उनको मना करते हुए कहा था कि क्या वो ऐसा करके थप्पड़ खाना चाहती हैं।

कैटरीना ने अर्जुन से भी पूछा था

कैटरीना ने अर्जुन से भी पूछा था

कैटरीना ने बताया कि इसके बाद मैं अपने दोस्त की पार्टी में अर्जुन कपूर को सामने देखा। मैंने उनसे कहा कि अर्जुन तुम मेरे राखी भाई बनने वाले हो। ये बात सुनते ही अर्जुन कपूर वहां से भाग गए। अगले दिन फिर मैंने अर्जुन कपूर को पकड़ने की कोशिश कि लेकिन वो भाग गए।

अक्षय-कैटरीना ने कई फिल्में की हैं साथ

अक्षय-कैटरीना ने कई फिल्में की हैं साथ

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार साल 2016 में करण जौहर के शो में कैटरीना कैफ ने अक्षय कुमार को राखी बांधने के लिए पूछने की ये बात बताई थी। हालांकि ये पुराना किस्सा अब खबरें में छाया हुआ है। इसकी क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। कई तरह की प्रतिक्रियाएं इस पर सोशल यूजर दे रहे हैं।

अक्षय और कैटरीना ने 'वेलकम', 'नमस्ते लंदन', 'सिंह इज किंग' समेत कई फिल्मों में काम किया है। कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार की जोड़ी पर्दे पर काफी हिट रही है। जल्द ही दोनों एक साथ रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी में भी नजर आएंगी। हालांकि कोरोना के चलते इस फिल्म की रिलीज टल गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+