NCP के डीपी त्रिपाठी बोले- तारिक अनवर की जागीर नहीं कटिहार लोकसभा सीट
पटना। एनसीपी महासचिव डीपी त्रिपाठी ने अपने पूर्व सहयोगी तारिक अनवर पर हल्ला बोला है। उन्होंने कहा कि हमारे पास कटिहार में एक सीट थी और वही हम मांग रहे हैं। हम जल्द ही कटिहार से उम्मीदवार की घोषणा करेंगे। ये हमारी सीट है। क्या हुआ अगर तारिक अनवर ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है?

ये सीट उनकी निजी जागीर नहीं है। फैसला कांग्रेस को लेना है। दरअसल, तारिक अनवर ने 2014 में बिहार की कटिहार लोकसभा सीट पर राकांपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद वह पिछले साल सितंबर में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इसीलिये इस बार इस सीट को लेकर कांग्रेस और राकांपा के बीच रस्साकशी चल रही है।
एनसीपी महासचिव डीपी त्रिपाठी लालू से मिले
इधर, एनसीपी के महासचिव डीपी त्रिपाठी भी लालू यादव से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि झारखंड में हम गठबंधन का समर्थन करेंगे, लेकिन बिहार की कटिहार सीट हमें दी जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी कटिहार में अपने प्रत्याशी खड़ा करना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications