कठुआ रेप कांड: संयुक्त राष्ट्र ने बताया 'भयावह', कहा- सरकार पीड़ित को न्याय दिलाए
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर का कठुआ रेप कांड यूएन तक पहुंच चुका है। यूएन सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटेरेस ने कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ हुए गैंगरेप और उसकी हत्या की कड़ी निंदा की हैं। यूएन जनरल सेक्रेटरी ने गैंगरेप को 'भयावह' बताते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि भारतीय अधिकारी अपराधियों को कानून के दायरे में लाएंगे ताकि बच्ची के साथ रेप और उसकी हत्या के मामले में उन्हें सजा दी जाए। जम्मू कश्मीर के कठुआ में 10 साल की बच्ची का अपहरण करके साथ 4 दिनों तक 6 लोगों ने गैंगरेप को अंजाम दिया। इस जघन्य अपराध को इंटरनेशनल मीडिया ने भी प्रमुखता से कवर किया है।

एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, 'मैंने बच्ची के साथ रेप के इस जघन्य अपराध की मीडिया रिपोर्ट देखी है। हमें उम्मीद है कि अधिकारी अपराधियों को कानून के दायरे में लाएंगे ताकि बच्ची के साथ रेप और उसकी हत्या के मामले में उन्हें सजा दी जाए।
भारत में यूएन रेजीडेंट कॉओर्डिनेट यूरी अफानसीव ने कहा, 'हम महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ यौन हिंसा सहित लिंग-आधारित हिंसा की व्यापकता के बारे में बहुत चिंतित हैं, जिसे हम भारत में देख रहे हैं।' उन्होंने कहा कि हम इन दोनों केस पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं और हमें आशा है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।
जम्मू कश्मीर के कठुआ और उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप कांड पर आखिरकार पीएम मोदी ने अपनी चुप्पी तोड़ी और इसे 'शर्मनाक' करार देते हुए आश्वासन दिया कि दोषियों को बख्शा नही जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications