पंजाब में सिख भेष में देखा गया आंतकी जाकिर मूसा, अलर्ट जारी
नई दिल्ली। खूंखार कश्मीरी आतंकवादी जाकिर मूसा के बारे में खुफिया एजेंसियों बड़ी जानकारी हाथ लगी है। आईबी और आर्मी इंटेलीजेंस से इनपुट मिले हैं कि जाकिर मूसा पंजाब में सिख के भेष में घूम रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस और सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। जाकिर मूसा की मौजूदगी की भनक लगते ही फिरोजपुर और बठिंडा में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जाकिर मूसा को बठिंडा में सिख के भेष में घूमते हुए देखा गया है जिसके बाद सेना को अलर्ट कर दिया गया है। आसपास के जोन हाई अलर्ट पर हैं और पूरी निगरानी रखी जा रही है। पंजाब पुलिस कई जगहों पर नाकेबंदी कर सर्च ऑपरेशन चला रही है।
मूसा अलकायदा का कमांडर है और पिछले दिनों उसके अपना ठिकाना लगातार बदलने की खबरें आ रही थीं। पहले पंजाब और फिर राजस्थान में उसके होने की खबरें भी आ रही थीं। अमृतसर में ग्रेनेड हमले के बाद लगातार ऐसे इनपुट मिल रहे हैं कि मूसा अपने कुछ साथियों के साथ पंजाब के इलाकों में घूम रहा है, जिसको लेकर खुफिया एजेंसियां उसके बारे में जानकारी जुटाने में लगी हैं।












Click it and Unblock the Notifications