कश्मीर घाटी में रह रहे कश्मीरी पंडितों को केंद्र सरकार ने दिया खास तोहफा
नई दिल्ली- कश्मीर घाटी में रहने वाले कश्मीरी पंडितों को मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने खास तोहफा देने का ऐलान किया। इसके तहत मंत्रालय ने कश्मीरी पंडितों के एडमिशन में विशेष रियायत देने का ऐलान किया है। एचआरडी मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों में एडमिशन में पहले कश्मीरी विस्थापितों के बच्चों को जो छूट मिलते थी, वही रियायत अब उन कश्मीरी पंडितों के बच्चों को भी मिलेगी जो घाटी में ही रह रहे हैं।

सरकार के फैसले के मुताबिक इन कश्मीरी छात्रों को उच्च शिक्षण संस्थानों में एडमिशन में संबंधित विषयों के लिए न्यूनतम अंकों के लिए निर्धारित कट-ऑफ में 10 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। यही नहीं सभी कोर्स में सीटों की क्षमता भी 5 फीसदी तक बढाई जाएगी और टेक्निकल एवं प्रोफेशनल संस्थानों में इनके लिए कम से कम एक सीट आरक्षित भी रहेगी।
सरकार ने ये फैसला घाटी में रह रहे कश्मीरी पंडितों की ओर से की जा रही लगातार मांगों को देखते हुए किया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, " इसपर विचार करने और इस संबंध में गृहमंत्रालय और जम्मू-कश्मीर सरकार से चर्चा करने के बाद ये तय किया गया है कि कश्मीरी विस्थापितों के लिए मौजूद रियायतों का लाभ गैर-विस्थापित कश्मीरी पंडितों या कश्मीरी हिंदू परिवारों को भी 2020-21 के शैक्षिक सत्र से देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों में एडमिशन में दिया जाए।"
अधिकारी ने ये भी बताया कि "हालांकि कश्मीरी विस्थापितों के लिए "निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है, लेकिन कश्मीर घाटी में रहने वाले कश्मीरी पंडितों या कश्मीरी हिंदू परिवार को रियायत प्राप्त करने के लिए निवास प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ेगी।"
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री विशेष स्कॉलरशिप स्कीम के तहत पिछले साल करीब 2,500 छात्रों ने नामांकन लिया था और उससे भी पिछले साल इनकी संख्या करीब 3,000 थी।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications