सीजफायर का वॉयलेशन करने वाले पाक से कश्मीर पर नहीं होगी बात

सबसे खास बात है कि दोनों के बीच होने वाली मुलाकात में सबसे ज्यादो फोकस व्यापार और इससे जुड़े मुद्दों पर होगा और कश्मीर के मुद्दे पर कोई भी बात नहीं होगी।
दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच होने वाली इस मुलाकात में यह बात सबसे खास है कि पाक की ओर से जनव री 2013 से दिसंबर 2013 तक 195 बार सीजफायर का वॉयलेशन किया जा चुका है। यह आंकड़ा पिछले 10 वर्षों में सबसे ज्यादा है।
मंगलवार को दोनों देश व्यापार से जुड़ी कुछ अहम बातों जैसे एनडीएमए जिसे नॉन-डिस्क्रीमिनेट्री मार्केट एक्सेस के तौर पर जाना जाता है, उस पर बातचीत होगी। भारतीय उत्पादों को पाक में बिक्री के लिए एनडीएमए पर चर्चा काफी जरूरी है।
एक आधिकारिक सूत्र के मुताबिक यह बात तय है कि दोनों देशों के प्रधानमंत्री सिर्फ व्यापार से जुड़े मुद्दों पर ही बात करेंगे। फिलहाल यह सबसे अहम मुद्दा है। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक गेंद भारत के पाले में है।
भारत पहले ही दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एक रोडमैप तैयार कर चुका है।
नवाज शरीफ अपने प्रतिनिधिमंडल जिसमें सलाहकार सरताज अजीज, विशेष सहायक तारीक फातेमी और विदेश सचिव एजाज चौधरी के साथ भारत पहुंचे हैं। पाकिस्तान की ओर से फैसला घरेलू बाधाओं की वजह से भारत को एनडीएमए दर्जा देने का फैसला स्थगित कर दिया है।
यहां पर आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच वर्ष 2012 से सीमा पार से जारी आतंकवाद की वजह से बातचीत की प्रक्रिया रूकी हुई है। पाक ने भारत को पहले मोस्ट फेवर्ड नेशन यानी एमएफएन का दर्जा देने का फैसला किया था लेकिन फिर इसे देने से मना कर दिया। पाक ने भारत से आने वाली 1,209 चीजों को बैन कर रखा है।












Click it and Unblock the Notifications