कश्‍मीर: लश्‍कर के टॉप कमांडर अबू दुजाना को सेना ने कुलगाम में घेरा

कश्‍मीर में मुठभेड़ में मारे गए लश्‍कर कमांडर अबू कासिम के बाद अब अबू दुजाना इस आतंकी संगठप का टॉप कमांडर बन गया था।

कुलगाम। कश्‍मीर के कुलगाम से एक बड़ी खबर आ रही है। भारतीय सेना ने लश्‍कर ए तैयबा के बड़े कमांडर अबू दुजाना को घेर लिया है। जो खबर मिल रही है उसके मुताबिक सेना ने अबु दुजान कुलगाम के अरवारी में घेरा है।

Kashmir top Lashkar commander Abu Dujana trapped in kulgam by Indian Army

इस दौरान इस इलाके में सेना और स्‍थानीय लोगों के बीच झड़प भी हुई है। सूत्रों की मानें तो स्‍थानीय लोगों ने सेना पर पथराव किया है जिसके बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।

आपको बता दें कि कश्‍मीर में मुठभेड़ में मारे गए लश्‍कर कमांडर अबू कासिम के बाद अब अबू दुजाना इस आतंकी संगठप का टॉप कमांडर बन गया था।

इसके बाद कश्मीर में लश्कर के सभी ऑपरेशनों को अंजाम देने की बागडोर इस सेकेंड इन कमांड रहे दुजाना को मिल गई थी। अनंतनाग के एसएसपी जुबैर अहमद ने बताया कि अबू दुजाना की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+