जम्मू-कश्मीर में सील किया गया कश्मीर टाइम्स का दफ्तर, संपादक ने सरकार पर लगाए आरोप
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सरकार के संपदा विभाग ने सोमवार की शाम कश्मीर टाइम्स के श्रीनगर स्थित दफ्तर को सील कर दिया है। इसे यहां के सबसे पुराने और प्रसिद्ध अखबारों में से एक माना जाता है। अखबार के मालिक का कहना है कि इस कार्रवाई में कानून का पालन नहीं किया गया है। दफ्तर को सील करने से पहले ना तो कोई नोटिस दिया गया और ना ही इसकी कोई जानकारी दी गई। वहीं कई राजनेताओं ने इसे लेकर केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह प्रेस की स्वतंत्रता छीनना चाहती है और उसे चुप कराना चाहती है।
Recommended Video

इससे पहले कश्मीर टाइम्स की संपादक और मालिक अनुराधा भसीन जमवाल को आवंटित घर भी खाली करा दिया गया था। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ये फ्लैट जम्मू-कश्मीर सरकार के संपदा विभाग ने किसी पूर्व विधायक के भाई को आवंटित कर दिया। भसीन ने ट्वीट कर कहा, 'आज संपदा विभाग ने हमारे ऑफिस को बंद कर दिया, बिना किसी प्रक्रिया का पालन किए। बिल्कुल वैसे ही जैसे मुझे जम्मू के फ्लैट से निकाला गया था। जहां मेरा कीमती सामान सहित अन्य सामान उसे सौंप दिया गया, जो वहां नया आया है।'
उन्होंने ये भी कहा कि बिना किसी प्रक्रिया का पालन किए उनके साथ ऐसा किया गया है। भसीन ने बीते साल 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद मीडिया पर लगाई पाबंदियों को गलत बताया था और वह इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चली गई थीं। उन्होंने कोर्ट में कहा था कि पत्रकारों और मीडिया कर्मियों का स्वतंत्र और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही संचार के साधनों की बहाली हो। उनकी याचिका के बाद ही जनवरी में अदालत ने जम्मू-कश्मीर में प्रशासन को हर हफ्ते संचार पर प्रतिबंधों की समीक्षा करने का निर्देश दिया था।
रिपोर्ट के अनुसार, दफ्तर बंद करने के लिए जो संपदा विभाग के अधिकारी आए, उन्होंने अंदर काम कर रहे कश्मीर टाइम्स के स्टाफ से बाहर निकलने को कहा। जब स्टाफ ने आदेश दिखाने को कहा तो संपदा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उनके पास कोई आदेश नहीं है और इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों से बात करें। संपदा विभाग के उप निदेशक मोहम्मद असलम का कहना है कि प्रेस एनक्लेव में अखबार के दो क्वार्टर थे, जिनमें से एक को विभाग द्वारा 'सौहार्दपूर्ण' तरीके से लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह क्वार्टर कश्मीर टाइम्स के संस्थापक और अनुराधा भसीन के पिता दिवंगत वेद भसीन को आवंटित किया गया था और उनकी मौत के बाद इसका आवंटन समाप्त और रद्द हो गया है।
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में देश सेवा के लिए युवाओं में उत्साह, 30 हजार ने दी BSF, CISF भर्ती परीक्षा
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications