कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों ने पुलिस अफसर की गोली मारकर हत्या की

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने एक पुलिस अफसर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलवामा के त्राल गांव में आतंकियों ने अफसर पर हमला किया। गोलियां लगने से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इससे पहले सोमवार को शोपियां में पूर्व सरपंच की आतंकियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।

kashmir: Police Officer shot dead by terrorists in Pulwama district Tral

इस हफ्ते ये घर में जाकर आतंकियों का दूसरा बड़ा हमला है। शोपियां में सोमवार को पूर्व सरपंच रमजान शेख की घर पर ही हत्या कर दी गई। इसके बाद मंगलवार को उनके घर को आग लगा दी गई। जिस वक्त घर को आग लगाई गई, उनका परिवार घर में ही थी, जिसे किसी तरह से पुलिस ने बचा लिया है। रमजान शेख की हत्या और फिर एक दिन बाद उनके घर को जलाए जाने की घटना की जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने निंदा की है।

इससे पहले आईजीपी कश्मीर मुनीर खान ने सोमवार को जानकारी दी थी कि सुरक्षाबलों और कश्मीर पुलिस ने हाल में दक्षिण कश्मीर से तीन स्थानीय आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां कुलगाम से हुई हैं। मुनीर खान ने बताया है कि आतंकियों में दो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए हैं जबकि एक हिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+