कश्मीर: कुपवाड़ा में सेना ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, एक आतंकी ढेर
kashmir One terrorist killed as army foiled infiltration bid in Kupwara Machil
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना ने सीमापार से घुसपैठ की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों से सेना से मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आतंकी मारा गया है। आतंकियों ने घुसपैठ की ये कोशिश कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में घुसपैठ की थी लेकिन भारतीय सेना ने इसे नाकाम कर दिया।

बीते कुछ समय से घाटी में आतंकी लगातार अपनी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में लगे है। सेना ने गुरुवार को जम्मू कश्मीर में बारामुला में आतंकवादियों के एक ठिकाने को ध्वस्त करते हुए भारी मात्रा में हथियार, गोलाबारूद और विस्फोटक बरामद हुए थे। बीते हफ्तों में लगातार सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबरें आ रही हैं। वहीं पाक सेना भी लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर सीमापार से घुसपैठियों को भारतीय सीमा में प्रवेश की कोशिश करती रहती है।
गुरुवार को जम्मू और कश्मीर के सांबा में पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में BSF जवान शहीद हो गया। गुरुवार सुबह ही पाकिस्तान ने सांबा सेक्टर में फायरिंग की थी। जवान के घायल होते ही अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इससे पहले जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के काफिले पर हमला किया।












Click it and Unblock the Notifications