कश्मीरः कुलगाम मुठभेड़ में फरार हुए आतंकी, भारी हथियार और बारूद बरामद

श्रीनगर।जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के नंदीमार्ग इलाके में छिपे आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे से निकल फरार होने में सफल हो गए हैं। हालांकि सुरक्षाबलों ने जिस घर में आतंकी छिपे हुए थे, वहां तलाशी के दौरान एक पीका एलएमजी और आइईडी बनाने का सामान बरामद किया है। मुठभेड़ स्थल से फरार आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है और इसमें खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है।

कश्मीरः कुलगाम में सेना और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर जारी

Recommended Video

      Jammu Kashmir में जैश का आतंकी गिरफ्तार, Pakistan के लिए जुटा रहा था जानकारी | वनइंडिया हिंदी

      पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नंदीमार्ग इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना गत शुक्रवार रात को मिली थी। सूचना मिलते ही सेना, सीआरपीएफ और एसओजी के जवानों ने इलाके में पहुंच उस घर की घेराबंदी कर ली, जहां आतंकी छिपे हुए थे। यह मकान असलम का बताया जा रहा है। शनिवार तड़के जब सुरक्षाबल घर-घर की तलाशी ले रहे थे, तभी आतंकियों ने उन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी। अपने आप को घिरा देख आतंकवादी गोलियां बरसाते हुए सुरक्षाबलों के घेरे को तोड़ते हुए वहां से फरार होने में सफल हो गए।

      आपको बता दें कि शुक्रवार की रात भारतीय सेना ने सीमा पार बनीं पाक चौकियों पर जोरदार हमला किया। सूत्रों का कहना है कि कुपवाड़ा में एलओसी के दूसरी तरफ आतंकी लॉन्च पैड और गोला-बारूद का एक बड़ा भंडार बर्बाद हो गया है। रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा किए गए अकारण संघर्ष विराम उल्लंघन के जवाब में भारतीय सेना ने कार्रवाई की।

      इस दौरान सेना के जवानों ने आतंकवादी लॉन्च पैड को निशाना बनाया। इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सीमा में स्थित दुश्मनों को भारी नुकसान हुआ है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों पर हमला कर उसे तहत-नहस कर दिया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+