Jammu and Kashmir: सांबा और जम्मू में अलग-अलग जगहों पर देखे गए 4 संदिग्ध ड्रोन

श्रीनगर, 16 जुलाई। एक बड़ी खबर कश्मीर से है, यहां के सांबा और जम्मू में अलग-अलग जगहों पर 4 संदिग्ध ड्रोन देखे जाने की खबर है, इसके बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है। मालूम हो कि एक दिन पहले ही जम्मू के एयरफोर्स स्टेशन में संदिग्ध ड्रोन नजर आया था, जो थोड़ी देर बाद गायब हो गया था।

Recommended Video

    Jammu: बड़ी सफलता, NSG के रडार पर आया Air Base के पास उड़ता Drone | वनइंडिया हिंदी
    सांबा और जम्मू में अलग-अलग जगहों पर देखे गए 4 संदिग्ध ड्रोन

    आपको बता दें कि 27 जून को पहली बार ड्रोन के जरिए जम्मू के एयरफोर्स स्टेशन पर हमला किया गया था। ड्रोन हमले के बाद से ही सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट पर हैं लेकिन इसके बावजूद लगातार जम्मू में सैन्य ठिकानों के आसपास ड्रोन देखे जा रहे हैं, जिनके बारे में पता अभी तक सुरक्षा एजेंसिया नहीं लगा पाई हैं।

    ड्रोन पर भारतीय सैनिको ने गोलीबारी की थी

    इससे पहले जब ड्रोन दिखा था तो भारतीय सैनिको ने उसपर गोलीबारी की थी, जिसके बाद वो पाकिस्तान की ओर चला गया था। इस बाबत बीएसएफ की ओर से बयान जारी करके कहा गया था कि जम्मू कश्मीर के अरनिया सेक्टर में संदिग्ध ड्रोन देखा गया था, जिस पर जब गोलोबारी की गई, तब वो पड़ोसी देश की सीमा रेखा को क्रास कर गया था।

    ड्रोन के इस्तेमाल पर लगा प्रतिबंध

    इसमें कई जगहों पर ड्रोन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है और इसको लेकर गाइडलाइंस जारी किए हैं। यही नहीं जिन व्यक्तियों के पास पहले से ही ड्रोन कैमरे/मानव रहित हवाई वाहन हैं, उन्हें स्थानीय पुलिस थाने में जमा करने के आदेश जारी किए थे।

    मारे गए लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादी

    जहां एक ओर ड्रोन दिखाई देने की खबर आई है, वहीं दूसरी ओर श्रीनगर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। जि में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है, मुठभेड़ अभी भी चल रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+