#KasganjClashes: एक समुदाय के लोगों के साथ हुई प्रशासन की पीस मीटिंग, शांति की अपील
कासगंज। इस वक्त यूपी का कासगंज नफरत की आग में झुलस रहा है, गणतंत्र दिवस पर तिरंगा रैली के दौरान शुरू हुई हिंसा रविवार को भी जारी है, हालांकि प्रशासन की ओर से बार-बार दावा किया जा रहा है कि हालात काबू में है लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हालात अभी भी वहां काफी खराब है। इसी बीच कासगंज पर हिंसा पर बुलाई गई पीस मीटिंग पूरी हो गई है।मीटिंग में डीएम आरपी सिंह ने सबसे लॉ एंड ऑर्डर का पालन करने की अपील की, उन्होंने कहा कि मीटिंग में मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की हिंसा में शामिल न हो, न ही किसी दुकान को जलाएं और बस में आग लगाएं। अगर लोग नहीं मानेंगे तो प्रशासन उनसे सख्ती से निपटेगा।

हालांकि पीस मीटिंग में केवल हिंदू समुदाय के लोग ही पहुंचे थे, मालूम हो कि आज सुबह कुछ लोगों ने कासगंज की एक दुकान में आग लगा दी थी। इस मामले में अब तक 60 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें 7 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।
मुख्य आरोपी शकील अब भी फरार
दूसरी ओर मृतक चंदन का मुख्य आरोपी शकील अब भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी के घर की तलाश कर रही है।इस दौरान शकील के घर से देशी बम और पिस्टल बरामद हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications