Kasauti Zindagi Kay 2: कसौटी...का सेकंड प्रोमो आउट, शाहरुख ने मिलवाया अनुराग-प्रेरणा से, Video
Recommended Video

मुंबई। टीवी क्वीन एकता कपूर ने आखिरकार मोस्ट अवेटड शो 'कसौटी जिंदगी की' पार्ट 2 का सेकंड प्रोमो रिलीज कर दिया है, जो कि उम्मीद के मुताबिक हद से ज्यादा अच्छा है, जिसकी खास बात ये है कि इसमें डेलीसोप के मुख्य किरदारों से बॉलीवुड के 'किंग ऑफ रोमांस' यानी की शाहरुख खान मिलवा रहे हैं, जिसके कारण ये प्रोमो काफी दिलचस्प हो गया है।

एक जमीन तो एक आसमान, संदियों से साथ, लेकिन दूरियां बरकरार
प्रोमो में शाहरुख खान कहते हैं कि कभी रेल की पटरियों को गौर से देखा है? एक अजीब सा रिश्ता होता है इनमें, मीलों तक साथ चलते हैं लेकिन कभी एक नहीं होते। कुछ इसी तरह की कहानी है प्रेरणा और अनुराग की, जो कि आसमां और जमीन की तरह साथ-साथ तो चलते हैं लेकिन कभी एक नहीं हो पाते हैं, दोनों के प्यार को हर वक्त जिंदगी की कसौटी पर गुजरना पड़ता है, एक जमीन तो एक आसमान. संदियों से साथ, लेकिन दूरियां बरकरार।
शाहरुख खान की जुबानी, प्रेरणा-अनुराग की अधूरी प्रेम कहानी
इसमें कोई संदेह नहीं कि शाहरुख खान की एंट्री से इस शो के प्रति लोगों की बेताबी और दिलचस्पी पहले से और ज्यादा बढ़ गई है। आपको बता दें कि एकता कपूर अपने हिट शो 'कसौटी जिंदगी की' का पार्ट टू लेकर आ रही हैं। ये डेली शोप 25 सितंबर से रात आठ बजे से सोमवार से शुक्रवार स्टार प्लस और हॉट स्टार पर प्रसारित होगा।

25 सितंबर से रात आठ बजे से स्टार प्लस पर...
मालूम हो कि एकता कपूर का सुपरहिट शो 'कसौटी जिंदगी की' दर्शकों के जेहन में आज भी जिंदा है। इसके पहले सीजन में श्वेता तिवारी ने प्रेरणा और सिजान खान ने अनुराग का किरदार निभाया था। वहीं इसके सीजन 2 में श्वेता तिवारी वाला किरदार ऐक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस निभा रही हैं जबकि सिजान खान की जगह पार्थ समांथा होंगे।












Click it and Unblock the Notifications